सीमा कुमारी
नई दिल्ली: बेल एक ऐसा पेड़ है जिसके हर हिस्से का इस्तेमाल सेहत बनाने और सौंदर्य निखारने के लिए किया जा सकता है। गर्मियों के मौसम में बेल किसी वरदान से कम नहीं है। इसका इस्तेमाल कई तरह की दवाइयां बनाने में भी किया जाता है। साथ ही ये कई स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्वाद बढ़ाता है।
इसमें प्रोटीन, विटामिन- C, बीटा-कैरोटीन, थायमीन और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, इतने सारे फायदे होने के बावजूद भी बेल का शरबत कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो आइए जानें किन लोगों को बेल के शर्बत से दूर रहना चाहिए।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों को थायराइड की समस्या है और दवा का सेवन करते हैं। ऐसे में आप बेल का शरबत पीते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व थायराइड की दवा के साथ रिएक्शन कर सकते हैं। इसलिए अगर कोई थायराइड की दवा ले रहा है तो उसे इस शर्बत से दूर रहना चाहिए।
बेशक बेल का शरबत गर्मियों में बहुत फायदा करता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को बेल का शरबत नहीं पीना चाहिए। क्योंकि, इसको बनाते समय इसमें चीनी डाली जाती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं या इसकी दवा चल रही है तो ऐसे लोगों के लिए भी बेल का शरबत सही नहीं है।
बेल का सेवन पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप इसका शरबत जरूरत से ज्यादा पीते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इससे आपको अपच, कब्ज और पेचिश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए उचित मात्रा में बेल के शरबत का सेवन करें।
कार्डियाक पेशेंट हैं, तो बिल्कुल न पीएं बेल का शरबत। अगर आप बेल का शबरत ले रहे हैं, तो डॉक्टर से जरूर बात करें। दरअसल, बेल का शरबत बॉडी को वॉटर लेवल चेंज करता है।