Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रिसमस की छुट्टियों पर हिमाचल प्रदेश में उमड़ी हजारों की भीड़, पर्यटकों को लुभा रही अटल सुरंग

  • By अक्सा अंसारी
Updated On: Dec 25, 2023 | 01:27 PM

हिमाचल प्रदेश में उमड़ी हजारों की भीड़

Follow Us
Close
Follow Us:

शिमला: क्रिसमस (Christmas) और नववर्ष के अवसर पर लंबे सप्ताहांत के दौरान हिमाचल (Himachal) प्रदेश में हजारों पर्यटक उमड़े और कुल्लू (Kullu) तथा लाहौल (Lahaul) एवं स्पीति (Spiti) के साथ रोहतांग (Rohtang) में अटल सुरंग (Atal Tunnel) सबसे अधिक पसंदीदा पर्यटन गंतव्य के रूप में शामिल हो गई। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 12,000 से अधिक वाहनों में अनुमानित 65,000 लोगों ने सुरंग को पार किया।

 

#WATCH | Himachal Pradesh: Traffic congestion and slow vehicular movement witnessed in Manali as people throng to hilly areas ahead of Christmas and New Year pic.twitter.com/XVxwhBal2a — ANI (@ANI) December 24, 2023

9.2 किलोमीटर लंबी अटल सुरंग 10,000 फुट से ऊंची, दुनिया की सबसे ऊंची ‘सिंगल-ट्यूब’ सुरंग है। शनिवार को रोहतांग में भारी बर्फबारी हुई जिससे पर्यटकों ने यहां का रुख किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ‘‘लाखों की तादाद में इतनी बड़ी संख्या में आए पर्यटकों का हम स्वागत करते हैं।” मॉनसून के मौसम में प्राकृतिक आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश एक बार फिर पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है।

 

Himachal Pradesh warmly welcomes all visitors! A heartfelt welcome to all tourists exploring enchanting Himachal Pradesh! From snow-capped peaks to serene valleys, immerse yourselves in the beauty of our state. Our administration and police stand committed to ensuring your visit… pic.twitter.com/ck2jqvah9k — Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) December 24, 2023

मॉनसून में हुआ था भारी नुकसान 

इस मॉनसून के मौसम में बारिश के दौरान दो बार हिमाचल प्रदेश के बड़े हिस्से में भारी नुकसान हुआ। भारी बारिश ने मंडी और कुल्लू जिलों में कहर बरपाया जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई। अगस्त में दूसरे दौर की बारिश में शिमला और सोलन जिले प्रभावित हुए तथा राजधानी शिमला को भी भारी क्षति हुई।

 

सुक्खू ने बड़ी संख्या में पर्यटकों की आमद को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने और बर्फ में फंसे, खासकर सुरंग के उत्तर और दक्षिण पोर्टल में लोगों की मदद करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के प्रयासों की भी सराहना की। सुरंग के उत्तर और दक्षिण पोर्टल पर तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि राज्य में ‘‘लाखों पर्यटक” आए हैं और उनसे सुरक्षित यात्रा नियमों को प्राथमिकता देने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। 

(एजेंसी) 

 

Atal tunnel himachal pradesh for christmas holidays thousands of people gathered in himachal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2023 | 01:27 PM

Topics:  

  • Atal Tunnel

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.