आर्थिक तंगी दूर कर सकता है यह 'रामबाण' उपाय, आप भी आजमाकर देखें

ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के उपाय काफी ज्यादा असरदार होते हैं।
astrological-remedies-to-get-rid-of-money-problem
Published on: 
Updated on: 

व्यक्ति के जीवन में 'वास्तु शास्त्र' का बड़ा महत्व है। क्योकि, ये हमारे जीवन में घटित हो रही घटनाओं के बारे में बताता है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के उपाय काफी ज्यादा असरदार होते हैं। अगर आपका कोई काम सफल नहीं हो पाता, लाख कोशिशों के बाद भी पैसे नहीं रुकते। आप चाहकर भी वो नहीं कर पाते जो करना चाहते हैं तो घबराइए मत हम बताते हैं आपको कुछ ऐसे उपाय जो आपकी इन सब परेशानियों को हमेशा के लिए दूर कर देंगे। आइए जानें आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के उपाय-

* वास्तु के मुताबिक पूर्व दिशा की दीवार पर पीला रंग होना चाहिए। कहा जाता है कि घर में इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और दीवार पर पीला रंग इसे और अधिक शुभ बनाकर धन आगमन के योग बन सकते हैं।

* शास्त्रों के अनुसार, हर पूर्णिमा पर सुबह 10 बजे पीपल वृक्ष पर मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए जो व्यक्ति आर्थिक समस्या से जूझ रहा हो, उसे इस समय पीपल के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही जल चढ़ाए और लक्ष्मी जी की उपासना करें और लक्ष्मी मंत्र की एक माला का जाप करे. धीरे धीरे सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

* कई लोगों के घरों में फल और खाने-पीने की चीजें ऐसे ही पड़े हुए सड़ते रहते हैं। कहा जाता है कि ऐसी स्थिति बनने से घर में नकारात्मक ऊर्जाएं एकत्रित हो जाती हैं और धन आगमन पर रोक लग जाती है। इसलिए कोशिश करें कि आपके घर में जो भी सड़ा हुआ खाद्य पदार्थ हो उसे घर से बाहर कर दें।

* कहा जाता है कि, दरवाजे पर लाल रंग की डोरी लगाना बहुत शुभ और सरल उपाय है। इस आसान उपाय को करने से घर में धन वर्षा के योग बनाए जा सकते हैं। कोशिश करें कि आप दरवाजे के दाहिनी ओर लाल रंग की डोरी बांधें।

-सीमा कुमारी

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com