आज से आरंभ होगी ‘आषाढ़ नवरात्रि’, यहां जानें घटस्थापना का मुहूर्त और सही तिथियां
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
-सीमा कुमारी
पंचांग के अनुसार, वर्ष में चार नवरात्रि पड़ती है, जो पौष, चैत्र, आषाढ और अश्विन महीने में पड़ती है, जिसमें से दो ‘गुप्त नवरात्रि’ होती है और दो सार्वजनिक होती है। आषाढ़ माह में पड़ने वाली नवरात्रि को भी ‘गुप्त नवरात्रि’ कहा जाता है। इस दौरान प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। आइए जानिए गुप्त नवरात्रि की तिथियां, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।
तिथि
30 जून को आषाढ़ मास की प्रतिपदा के साथ गुप्त नवरात्रि के शुरुआत हो रही है जो 9 जुलाई को दशमी के साथ समाप्त होगी।
सम्बंधित ख़बरें
गुप्त नवरात्रि को लेकर क्या कहती है पौराणिक कथा, क्या है इस नवरात्रि की खास बात
गुप्त नवरात्रि में बिना किसी को बताए कर लें ये अचूक उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर और बरसेगा धन!
गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं के किस स्वरूप को भोग में क्या चढ़ाएं? इन विशेष 9 भोग से प्रसन्न होंगी मां!
गुप्त नवरात्रि में पूरी आस्था से करें ये 5 अचूक उपाय, पलट सकती है किस्मत
शुभ मुहूर्त
- आषाढ़ प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- 29 जून सुबह 8 बजकर 22 मिनट में शुरू
- आषाढ़ प्रतिपदा तिथि समाप्त- 30 जून सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त- 30 जून दोपहर 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक
- घटस्थापना मुहूर्त- 30 जून सुबह 5 बजकर 48 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक
व्रत-विधि
घटस्थापना के दिन स्नान-ध्यान से निवृत होकर पवित्र धारण कर व्रत संकल्प लें। इसके लिए सबसे पहले आमचन करें। इसके पश्चात मां शैलपुत्री की पूजा फल, फूल, धूप-दीप, कुमकुम, अक्षत आदि से करें। मां को लाल पुष्प अति प्रिय है। अत: मां को लाल पुष्प जरूर भेंट करें। इससे व्रती सभी रोगों से मुक्त रहता है। ऐसा कहा जाता है कि मां शैलपुत्री को गाय का घी अर्पित करने से घर में सुख-शांति और मंगल का आगमन होता है। माता शैलपुत्री का आह्वान निम्न मंत्र से करें-
‘गुप्त नवरात्रि’ में करें इन 10 महाविद्याओं की पूजा
‘गुप्त नवरात्रि’ में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ दस महाविद्या की भी पूजा की जाती है। जानिए कौन-कौन सी है ये महाविद्या –
- मां काली
- मां तारा
- मां त्रिपुर सुंदरी
- मां भुवनेश्वरी
- मां छिन्नमस्ता
- मां त्रिपुर भैरवी
- मां धूमावती
- मां बगलामुखी
- मां मातंगी
- मां कमला
‘गुप्त नवरात्रि’ की तिथियां
- पहला दिन : प्रतिपदा तिथि – घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा
- दूसरा दिन : द्वितीया तिथि – मां ब्रह्मचारिणी पूजा
- तीसरा दिन: तृतीया तिथि – मां चंद्रघंटा की पूजा
- चौथा दिन: चतुर्थी तिथि – मां कूष्मांडा की पूजा
- पांचवा दिन: पंचमी तिथि – मां स्कंदमाता की पूजा
- छठा दिन: षष्ठी तिथि – मां कात्यायनी की पूजा
- सातवां दिन: सप्तमी तिथि – मां कालरात्रि की पूजा
- आठवां दिन: अष्टमी तिथि – मां महागौरी की पूजा
- नौवां दिन: नवमी तिथि – मां सिद्धिदात्री की पूजा
- 10 वां दिन- नवरात्रि का पारण
