-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Amazing Benefits Of Fish Oil For Hair
खूबसूरत बालों के लिए ‘इस’ तेल का करें उपयोग, लगाना नहीं, खाना है इसे, समय से पहले सफ़ेद नहीं होंगे बाल
- Written By: सीमा कुमारी
फिश ऑयल का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-D, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो न केवल हमारी सेहत को, बल्कि हमारे बालों को भी मजबूती और चमक देते हैं।

बालों के लिए फिश ऑयल के बेमिसाल फायदे
Fish oil for hair growth: मौसम के बदलने पर सेहत और स्किन के साथ-साथ आपके बालों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मौसम में बदलाव होने पर अक्सर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, जैसे सर्दी-जुखाम होना आम बात है। वहीं, कई लोगों को मौसम बदलने पर बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे बालों का झड़ना, रूखे और बेजान बाल, दो-मुंहे बाल से जूझना पड़ता है।
अगर, आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो इसके लिए फिश ऑयल का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-D, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो न केवल हमारी सेहत को, बल्कि हमारे बालों को भी मजबूती और चमक देते हैं।। आइए जानते हैं बालों के लिए फिश ऑयल के फायदे-
बालों के लिए फिश ऑयल के बेमिसाल फायदे
सम्बंधित ख़बरें
Dark Chocolates vs Dates: डार्क चॉकलेट या खजूर, गिल्ट-फ्री मीठे के लिए कौन है बेहतर विकल्प?
Alpha BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फिसली ‘अल्फा’, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई टेंशन
छिंदवाड़ा में 400 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा युवक, मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी पर उठे गंभीर सवाल
बालों को घना और मजबूत बनाता है
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिश ऑयल में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं, जिससे बालों की ताकत बढ़ती है। इससे बालों में टूट-फूट कम होती है और वे ज्यादा घने और मजबूत दिखाई देते हैं।
बालों के दोमुंहे होने से बचाता है
समय-समय पर मछली का तेल लेने से आपके बालों को नमी युक्त और लचीला बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे बाल टूटने की संभावना कम हो जाती है।
बालों को चमकदार बनाता है
मछली के तेल से बालों को एक प्राकृतिक चमक मिलती है। यह बालों को सूखा और बेजान नहीं होने देता, बल्कि उन्हें स्वस्थ और ग्लॉसी बनाता है। यह बालों की नेचुरल चमक को बढ़ाता है और उन्हें सॉफ्ट बनाता है।
ओमेगा-3 से भरपूर
बालों के लिए मछली का तेल कई प्रकार से फायदेमंद है जिसमें से एक है ओमेगा-3 भरपूर होना। दरअसल, आमेगा-3 आपके बालों के लिए न्यूट्रिएंट्स की तरह काम करता है और फिर इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। इससे आपके बाल झड़ते नहीं हैं और इनकी ग्रोथ बेहतर होती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
स्कैल्प के लिए हेल्दी
फिश ऑयल स्कैल्प के लिए हेल्दी है। ये आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और फिर बालों को झड़ने से रोकता है। इसके इस्तेमाल से स्कैल्प में इंफेक्शन नहीं होता है और फिर ये एक्जिमा का कारण नहीं बनता। एक्जिमा, बालों की जड़ों को कमजोर करता है और इनके झड़ने का कारण बनता है।
समय से पहले बाल सफेद होने से रोकता
एक्सपर्ट्स की मानें तो, मछली के तेल में विटामिन-A और D होते हैं, जो बालों के रंग को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह बालों को प्राकृतिक रंग में बनाए रखने के लिए जरूरी पोषक तत्व देता है, जिससे सफेद बालों की समस्या में कमी आती है।
Amazing benefits of fish oil for hair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Dark Chocolates vs Dates: डार्क चॉकलेट या खजूर, गिल्ट-फ्री मीठे के लिए कौन है बेहतर विकल्प?
Jul 07, 2026 | 07:58 AMAlpha BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फिसली ‘अल्फा’, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई टेंशन
Jul 07, 2026 | 07:56 AMछिंदवाड़ा में 400 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा युवक, मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jul 07, 2026 | 07:54 AMRam Mandir Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी पर उठे गंभीर सवाल
Jul 07, 2026 | 07:47 AM2029 तक नशा मुक्त बनेगा तेलंगाना! डीजीपी का बड़ा ऐलान, ड्रग माफियाओं पर होगी निर्णायक कार्रवाई
Jul 07, 2026 | 07:47 AMबारिश में पातालपानी में जान से खिलवाड़ पड़ा भारी, रेलिंग फांदने वालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती
Jul 07, 2026 | 07:46 AMनवभारत विशेष: असहमति के अधिकार बिना अधूरा है लोकतंत्र, बॉम्बे हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Jul 07, 2026 | 07:40 AMवीडियो गैलरी

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM










