

आलिया भट्ट के दिवाली लुक से लें ज्वेलरी और ब्यूटी इंस्पिरेशन।
हाथफूल और स्टेटमेंट ईयररिंग्स से बनाएं स्टाइलिश लुक।
न्यूड, मिल्की पिंक और फ्रेंच नेल्स से लुक को दें क्लासी फिनिश।
Celebrity Jewellery Inspiration: त्योहारों पर खूबसूरत दिखने के लिए हर बार आउटपिट पर फोकस करने की जरूरत नहीं है, कई बार सही और अलग एक्सेसरीज भी आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। कई बार छोटी-छोटी एक्सेसरीज आपके पूरे लुक को खास बना देती हैं।
इस दिवाली आलिया भट्ट के पिस्ता ग्रीन लहंगे और गोल्ड ज्वेलरी लुक ने एक बार फिर खूब सुर्खियां बटोरा। आलिया के पिस्ता ग्रीन लहंगे से अधिक उनके सही एक्सेसरीज ने उनके सिंपल लुक को रॉयल टच दिया। अगर आप भी साड़ी, लहंगे या सूट के साथ कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो इन 4 स्टाइलिंग डिटेल्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आप इस बार अपने ट्रेडिशनल लुक में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं तो माथा पट्टी ट्राई करें। आलिया की तरह इसे स्लीक बन या सेंटर-पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल करें। खास बात यह है कि माथा पट्टी के साथ नेकलेस पहनने की भी जरूरत नहीं है। इससे आपका लुक हैवी होने के बजाय क्लासी नजर आएगा।
हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हाथफूल एक क्लासी ऑप्शन है। यह रिंग और ब्रेसलेट का खूबसूरत कॉम्बिनेशन होता है। इसे साड़ी, लहंगे या अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं। अगर हाथफूल स्टेटमेंट डिजाइन का है तो बाकी हाथों की ज्वेलरी मिनिमल रखें या फिर न पहनें।
अगर आप नेकलेस नहीं पहनना चाहतीं तो बड़े गोल्ड ईयररिंग्स या झुमके चुनें। ये चेहरे को खूबसूरत फ्रेम देते हैं और सिंपल आउटफिट को भी फेस्टिव बना देते हैं। माथा पट्टी के साथ ईयररिंग्स पहनते समय दोनों का डिजाइन बैलेंस रखें, ताकि लुक जरूरत से ज्यादा भरा हुआ न लगे।
फेस्टिव लुक में हाथों की खूबसूरती भी मायने रखती है। इसके लिए न्यूड, मिल्की पिंक, सॉफ्ट गोल्ड या क्लासी फ्रेंच नेल्स चुन सकती हैं। अगर हाथफूल या स्टेटमेंट रिंग पहन रही हैं तो क्लीन और अच्छी तरह से शेप किए हुए नाखून आपके पूरे लुक को और निखारेंगे। बहुत ज्यादा नेल आर्ट के बजाय मिनिमल डिजाइन ज्यादा एलिगेंट लगेगा।