एक जादू की झप्पी कितनी हैं जरूरी, जानें मनाने के पीछे का इतिहास और ऐसे करें अपने लव वन को विश
- Written By: दीपिका पाल
हग डे 2024 (डिजाइन फोटो)
Hug Day 2024: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week के छठवें दिन हग डे 2024 ( Hug Day 2024) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कपल्स हो या फिर करीबियों में एक -दूसरे को स्पेशल फील कराने के लिए खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन पर कपल्स खास जिन बातों को शब्दों में बयां नहीं कर पाते उसे गले लगकर बताते है। यहां हग डे पर महसूस कराते हैं कि आप एक-दूसरे के अच्छे हमदर्द है।
हर कपल्स के लिए खास दिन
वैलेंटाइन वीक में हग डे का दिन हर कपल्स के लिए बेहद ही खास दिन होता है। ऐसा कहा जाता है जब हम किसी शख्स को गले लगाते हैं, तो हमारी बॉडी से कई हार्मोन रिलीज होते हैं, जो हमारे लिए अच्छे होते हैं। अपने पार्टनर को, जिससे हम प्यार करते हैं, उसके प्रति हमारा प्यार, और विश्वास कई गुना बढ़ जाता है। अगर आप अपने किसी के दर्द में थोड़े देर के लिए भी गले लग जाते हैं तो उन्हें अच्छा महसूस होता है।
सम्बंधित ख़बरें
मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल के मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज
Tulsi Water Benefits: तुलसी का पानी पीने से मिलते हैं सेहत को ढेरों फायदे, यहां जानिए
मुकेश अंबानी ने की Dhurandhar की जमकर तारीफ, बोले- दूसरे पार्ट ने पहले फिल्म के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए
2028 मिशन की ओर JDU का बड़ा कदम, 1 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के साथ बिहार की बड़ी पार्टियों में हुई शामिल
गले लगने से हमारी याददाश्त में भी सुधार होता है। इससे शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव दूर करने के साथ दिमाग को तेज बनाता है।
पब्लिक प्लेस पर हग करना क्या हैं सही
यहां पर पब्लिक प्लेस में हग करना वैसे तो गलत नहीं हैं आप अपने पार्टनर को कुछ मिनटों के लिए गले लग सकते है। वहीं अगर आप अपनी किसी खास दोस्त को हग कर रहे हैं, तो एक जादू की झप्पी दे सकते हैं। इसके साथ फीमेल फ्रेंड को आप साइड हग कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अपने दोस्त और ज्यादा खुश करने के लिए कोई पसंदीदा उपहार भी दें सकती हैं।
इन शायरियों से करें पार्टनर को विश
हग डे के मौके पर आप अपने पार्टनर को कई अंदाज में गले लगाते हुए विश कर सकते है।
गले लगाने प्यार का एहसास तो होता ही है साथ ही इससे मूड भी अच्छा रहता है।
गले से लगाने से आपका कोर्टिसोल लेवल कम हो जाती है, जिसे स्ट्रेस हॉर्मोन के नाम से भी जाना जाता है।
