Delhi News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को मिलेगी बड़ी खुशखबरी! खाते में भेजे जाएंगे 2500 रुपये

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी देनी वाली है। इस संबंध में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की ओर से खबर है कि बीजेपी महिला सम्मान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
Delhi News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को मिलेगी बड़ी खुशखबरी! खाते में भेजे जाएंगे 2500 रुपये
डिजाइन फोटो, नवभारत
Published on
Updated on

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी देनी वाली है। बता दें, भाजपा सरकार ने दिल्ली चुनाव से पहले महिलाओं के महिला सम्मान स्कीम का ऐलान किया था, जिसके जरिए दिल्ली के हर एक महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था।

ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव के बाद अब दिल्ली सरकार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस वादे को पूरा कर सकती है। इस संबंध में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की ओर से खबर है कि बीजेपी महिला सम्मान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में बीजेपी महिला किए वादे के तहत 2500 रुपये की राशि जारी कर सकती है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और मुझे लगता है कि देश में हर दिन महिला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम करने और उन्हें साथ लेकर चलने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि 8 मार्च की तारीख आ जाएगी, चीजें जल्द ही स्पष्ट हो जाएंगी।

सीएम रेखा क्या बोली?

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी रविवार को कहा था कि चुनाव के दौरान महिलाओं से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, हमने दिल्ली के लिए जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार ने हमारे लिए खजाना खाली करने का वादा किया था।

सीएम रेखा ने कहा कि महिला सम्मान योजना को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं। आज सरकार का खजाना खाली है। हम दिल्ली की महिलाओं के लिए इसे जरूर लाएंगे, हम अपना वादा 100 फीसदी पूरा करेंगे। जनता की जिम्मेदारी निभाना हमारी जिम्मेदारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com