Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक या 2 नहीं, बल्कि 3 राजधानियों वाला है दुनिया का ये इकलौता देश, जानें क्या है इसकी खासियत ?

  • Written By: अक्सा अंसारी
Updated On: Dec 27, 2023 | 01:40 PM

इस देश की हैं 3 राजधानियां

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: किसी भी व्यक्ति से पूछा जाए कि एक देश (Country) की कितनी राजधानियां (Capitals) होती हैं? तो उसका जवाब एक ही होगा। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जिसकी एक या दो नहीं बल्कि तीन राजधानियां हैं। तो चलिए आज आपको भी रूबरू करातें हैं दुनिया के एकमात्र ऐसे देश से, जिसकी तीन-तीन राजधानियां (Capitals) हैं। आइए जानते हैं इस देश के बारे में और भी रोचक बातें..

दरअसल, दुनिया का एकमात्र देश जिसकी तीन राजधानियां है, वह है दक्षिण अफ्रीका गणराज्य है। जहां प्रिटोरिया, केप टाउन और ब्लोमफ़ोन्टेन यह तीनों ही इसकी राजधानियां हैं। यह  तीनों राजधानियां अपने आप में खास भी हैं।

प्रिटोरिया (Pretoria)
प्रिटोरिया दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी है। इस राजधानी से सरकार का पूरा कामकाज संपन्न होता है। यहां पर राष्ट्रपति कार्यालय से लेकर तमान नेताओं के कार्यालय और निवास मौजूद हैं। साथ ही इसी राजधानी में विदेशी दूतावास भी स्थित हैं। यह दक्षिण अफ्रीका के उत्तर-पूर्व में जोहान्सबर्ग शहर के पास गौतेंग प्रांत में स्थित है।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup में एनरिक नॉर्खिया ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज बने

T20 World Cup 2026: 40 गेंदें पहले जीती साउथ अफ्रीका, यूएई को 6 विकेट से हराया; शान से पहुंची सुपर-8 में

11 फरवरी का इतिहास : कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का गवाह

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर दक्षिण अफ्रीका का पलटवार; चीन के साथ की ‘महाडील’, अमेरिका को लगा तगड़ा झटका

 

प्रिटोरिया (File Photo)

 

केपटाउन (Cape Town) 
देश के विधायी संबंधी कार्यों को लेकर केप टाउन दक्षिण अफ्रीका की राजधानी है। साथ ही यहां पर देश की राष्ट्रीय असेंबली का घर भी मौजूद है। यह राजधानी देश के दक्षिण पश्चिम कोने में स्थित है। यह देश के पश्तमी प्रांत से जुड़ी है। बता दें कि यह देश का दूसरा बड़ा शहर है आबादी के हिसाब से।

 

केपटाउन (File Photo)

 

ब्लोमफ़ोन्टेन (Bloemfontein) 
ब्लोमफ़ोन्टेन यह दक्षिम अफ्रीका की तीसरी राजधानी के रुप में जानी जाती है। इसे देश की रणनीति तैयार करने वाली राजधानी के रुप में भी जाना जाता है। देश का सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट दोनों ब्लोमफ़ोन्टेन में ही स्थित है। ब्लोमफ़ोन्टेन शहर के नाम का मतलब होता है फूलों का फव्वारा।

 

ब्लोमफ़ोन्टेन (File Photo)

 तीन राजधानियों की जरूरत क्यों  
दक्षिण अफ्रीका का इतिहास बड़ा ही उथल-पुथल भरा रहा है। राजनीतिक आस्थिरता के चलते ही यहां पर लोगों के बीच लंबे आपसी संघर्ष को भी देखा गया था। जब साल 1910 में दक्षिण अफ्रीका संघ का गठन हुआ तो नए देश को लेकर भी कई असमंजस की स्थिति बनी। इसी के चलते देश में तीन राजधानियों का निर्माण हुआ। दरअसल ब्लोमफ़ोन्टेन का देश का मध्य में स्थित होना एक बड़ी वजह बना कि यहां से सरकार के न्यायिक काम संपन्न हो, इसलिए इसे देश की राजधानी के रुप में शामिल किया गया।

 

वहीं दूसरी ओर प्रिटोरिया में पहले से ही दूतावासों और कई सरकारी विभागों कार्यभार यहीं से होता था। इसलिए इसे भी एक ओर राजधानी घोषित करने करने का निर्णय लिया गया था। साथ ही केप टाउन संसद बनने के लिए उपयुक्त जगह के तौर पर देखा गया क्योंकि यहां पर गुलामी के दौर में भी विधायिता स्थापित थी। इसलिए इसे देश की तीसरी राजधानी के रुप में मान्यता प्रदान की गई थी।

इन देशों की भी है एक से अधिक राजधानियां 
श्रीलंका की वाणिज्यिक राजधानी कोलंबो है, जबकि श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे विधायी राजधानी है। इसी तरह, चिली की भी दो राजधानियां हैं, जिनमें से मूल राजधानी सैंटियागो और दूसरी वालपराइसो है। इसके अलावा बोलीविया की भी ला पाज़ और सुक्रे नाम की दो राजधानियां है।

 

 

Unique country of the world with 3 capitals_ which country has 3 capitals know

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 27, 2023 | 11:54 AM

Topics:  

  • South Africa
  • Unique Country

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.