एक दिन में 2 हत्याओं से दहला वर्धा, बेटे ने की पिता की हत्या, पुलगांव में युवक को उतारा मौत के घाट
Wardha Crime News: वर्धा जिले में एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों से हत्याकांड की खबर सामने आई है। जिससे जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
- Written By: प्रिया जैस
वर्धा हत्या का घटनास्थल (सौजन्य-नवभारत)
Crime News: एक ही दिन में सामने आए दो हत्याकांडों से वर्धा जिला दहल उठा। वडनेर थाना अंतर्गत शेकापुर (बाई) गांव में घरेलू विवाद के चलते पुत्र ने ही अपने पिता की हत्या कर दी। वहीं दूसरी ओर, पुलगांव में तीन युवकों ने आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इन दोनों वारदातों से जिले में सनसनी फैल गई है। दोनों घटनास्थलों पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पहुंचकर जांच की।
पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला
हिंगनघाट तहसील के शेकापुर-बाई निवासी मृतक शालिक देवराव तिजारे (65) के दिनेश और विट्ठल दो पुत्र हैं। मृतक शालिक छोटे पुत्र दिनेश के साथ ही रहते थे। परंतु किसी बात को लेकर हुए विवाद के कारण वे बीते छह महीनों से पुराने मकान में अकेले रह रहे थे। 4 अक्टूबर की सुबह परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान विट्ठल को उसकी बेटी का फोन आया कि चाचा दिनेश और दादाजी के बीच झगड़ा हो रहा है।
यह सुनते ही विट्ठल तुरंत खेत से घर की ओर दौड़ा। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि पिता खून से लथपथ पोर्च में गिरे पड़े हैं, जबकि भाई दिनेश के हाथ में कुल्हाड़ी और लकड़ी थी। बताया जा रहा है कि दिनेश ने पिता को पुराने मकान में अपना सामान रखने को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पटेल और वडनेर थाने को सूचना दी गई। थानेदार घनश्याम पाटील, पीएसआई यशवंत गोहत्रे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वडनेर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में ऑफिस से 2.44 लाख की चोरी, CCTV तार काटकर फरार हुए चोर
Honey Trap Case: रेप केस में फंसाने की धमकी देकर बिजनेसमैन से 90 लाख ऐंठे, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
पवनी में फर्जी नगर परिषद कर्मचारी ने बुजुर्गों को बनाया शिकार, मकान योजना का लालच देकर 11 हजार की ठगी
महिला ने 2 साल के बेटे संग कुएं में कूदकर दी जान, पति समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज
पुलगांव हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलगांव के चिंतामणि कॉलोनी परिसर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान अक्षय महादेव माहुरे (28) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उसे पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया। पुलिस के अनुसार मृतक अक्षय माहुरे पर भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और उसका संबंध अपराधिक गतिविधियों से था। इसी कारण से उसकी कुछ लोगों से दुश्मनी थी।
यह भी पढ़ें – सड़क निर्माण की खामियों से बढ़ रहा हादसों का खतरा! वर्धा बस स्टैंड के सामने चलना हुआ मुश्किल
आशंका जताई जा रही है कि किसी विवाद के चलते तेलघानी फेल निवासी अक्षय की हत्या की गई। शनिवार तड़के जब यह वारदात सामने आई तो इलाके में सनसनी फैल गई। देर शाम पुलिस ने यश घनमोडे, क्रिश घनमोडे और परेश वाघाडे को हिरासत में लिया। सभी आरोपी कवठा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इस प्रकरण की जांच थानेदार यशवंत सोलसे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक मदनकर और पीएसआई सदानंद वडकर कर रहे हैं।
