इन लोंगो को नहीं खाना चाहिए अखरोट,( सौ.सोशल मीडिया)
Walnuts Eating Side Effects: ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। ये तो हम सभी जानते हैं और अखरोट उन्हीं में से एक है। अखरोट एक ड्राई फ्रूट्स है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अखरोट में विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम, और एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस बीमारी में अखरोट को नहीं खाना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं किसे नहीं खाना चाहिए अखरोट।
इन लोंगो को नहीं खाना चाहिए अखरोट
अल्सर के मरीज
अल्सर के मरीजों के लिए भी अखरोट का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। जी मिचलाना, भूख न लगने और उल्टी की समस्या अल्सर के कारण होती है। पेट से संबंधित अल्सर की समस्या होने पर अखरोट नहीं खाना चाहिए। अधिक मात्रा में अखरोट खाने से पेट की गर्मी बढ़ जाती है। यह आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है।
पाचन
आपको पाचन से संबंधित समस्या है तो आपको अखरोट नहीं खाना चाहिए। पाचन संबंधी समस्या को अखरोट बढ़ा सकता है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो गैस की समस्या बढ़ा सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज
हाई बीपी की समस्या वाले लोगों को अखरोट न खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल इस ड्राई फ्रूट में टायरामाइन अमीनो एसिड मौजूद होता है, जो हार्टबीट को इंबैलेंस करने के साथ ही हाई बीपी की समस्या को ट्रिगर कर सकता है। ऐसे में जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की परेशानी है। उन्हें सोच समझकर ही इसका सेवन करना चाहिए।
एलर्जी वाले मरीज
अगर आपको किसी तरह की एलर्जी की दिक्कत है तो अखरोट को अपने आहार में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट कर लें। वरना आपको दस्त, उल्टी जैसे एलर्जी के संकेत नजर आ सकते हैं और जिन लोगों में पहले से एलर्जी है तो ऐसे में और बीमारी में और इजाफा हो सकता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
मोटापा से प्रभावित लोग
जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं उन्हें भी अखरोट खाने से बचना चाहिए। क्योंकि अखरोट में मौजूद वसा और कैलोरी आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है जिससे आपका वजन और भी तेजी से बढ़ने लगेगा। इसलिए जिन लोगों का वजन पहले से अधिक है उन्हें भूलकर भी अखरोट नहीं खाना चाहिए।