-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Latest News »
- Team India Lost The Five Match Test Cricket Series Due To Failure Of Top Batsmen
विशेष: टॉप बैटर विफल होने से टीम इंडिया की हार, भारत का टॉप ऑर्डर रहा खलनायक
- Written By: दीपिका पाल
लॉर्ड्स की पिच पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के अंतिम सत्र में भारत की उम्मीदों का भी अंत हो गया।इंग्लैंड ने इस टेस्ट को 22 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है।

टीम इंडिया की हार (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: लॉर्ड्स की पिच के बीच में मोहम्मद सिराज, निराश व हताश उकडूं बैठ गए।उन्होंने ऑफ-स्पिनर शोएब बशीर की गेंद पर बैकफुट पर जाकर परफेक्ट रक्षात्मक शॉट खेला था, लेकिन गेंद लुढ़कती हुई उनके स्टंप्स से जा टकराई और इसी के साथ तीसरे टेस्ट के अंतिम सत्र में भारत की उम्मीदों का भी अंत हो गया।इंग्लैंड ने इस टेस्ट को 22 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली।ओली पोप व इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स सिराज को दिलासा देने के लिए दौड़े और उन्हें उनके पैरों पर खड़ा किया, जिसे देखकर 20 साल पुरानी एजबेस्टन की घटना याद आ गई जब एंड्र फ्लिंटॉफ ने ब्रेट ली को दिलासा दिया था।इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारत के पास श्रृंखला में बढ़त बनाने का बेहतरीन अवसर था।
इंग्लैंड को पहली पारी में 387 रन पर आउट करने के बाद भारत के पास 70-80 रन की लीड लेने का मौका था, जो उसके पक्ष में निर्णायक साबित हो सकती थी।लेकिन उसकी पहली पारी भी 387 रन पर ही सिमट गई।कप्तान शुभमन गिल का कहना है कि पहली पारी में ऋषभ पंत रन आउट न होते तो हमें लीड मिल जाती और पांचवें दिन की ट्रिकी (जटिल पिच पर लगभग 200 रन चेज न करने पड़ते।गिल का यह विश्लेषण सही प्रतीत नहीं होता।रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह व सिराज ने 9वें व 10वें विकेट की साझेदारियों में कुल 212 गेंदें खेली व स्कोर को 112 से 170 तक पहुंचाया.
सम्बंधित ख़बरें
गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
22 गज की पिच पर 22 रन कम पड़े
निश्चितरूप से भारत का पूरा टॉप ऑर्डर खलनायक रहा।किसी ने भी जडेजा, बुमराह व सिराज की तरह पिच पर टिकने की कोशिश ही नहीं की।जायसवाल ने पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी जोफ्रा आर्चर पर रैश शॉट खेला और खाता खोले बिना ही पैवेलियन लौट गए।केएल राहुल ने पहली पारी में शतक बनाने के बाद दूसरी पारी में थोड़ी कोशिश अवश्य की, लेकिन वह अपर्याप्त रही, उनसे कुछ अधिक की उम्मीद थी।शुभमन गिल ने जब दो शतक व एक दोहरे शतक के साथ पहले दो टेस्ट्स में 585 रन बनाए तो अंदाजा लगाया जाने लगा कि वह श्रृंखला में 1000 रन भी बना सकते हैं, लेकिन लॉर्ड्स में वह 16 व 0 ही स्कोर कर सके।क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है।
खिलाड़ी एक दिन अर्श पर तो दूसरे दिन फर्श पर होता है, लेकिन कप्तान गिल को कम से कम दूसरी पारी में बल्ले से अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए था।उन्होंने भी जयसवाल की तरह गैर- जिम्मेदाराना शॉट खेला और स्कोरबोर्ड पर हलचल किए बिना पैवेलियन लौट गए।आकाश दीप को बतौर नाईट वाचमैन भेजना टीम प्रबंधन की नासमझी थी।वह चौकीदारी करने में असफल रहे और टीम पर अतिरिक्त दबाव पड़ गया।ऋषभ पंत तो स्वतंत्र बैटर हैं।वह कब ऐसी पारी खेल दें जैसी कभी किसी ने खेली न हो और कब बल्ले से एकदम नौसिखए बन जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता।
रविंद्र जड़ेजा का शानदार खेल
वीनू मांकड़ ने 1952 में लॉर्ड्स में 72 व 184 रन बनाए थे।उनके बाद जडेजा ही एकमात्र भारतीय बैटर हैं जिन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में 50 प्लस स्कोर (72 व 61 नाबाद) बनाया है।इस श्रृंखला में जडेजा लगातार चार अर्द्धशतक लगा चुके हैं।लॉर्ड्स की दूसरी पारी में भारत के 7 विकेट मात्र 82 रन पर गिर गए थे।इसके बाद जडेजा ने पहले रेड्डी के साथ मिलकर स्कोर को 112 तक पहुंचाया, फिर बुमराह के साथ साझेदारी करते हुए स्कोर को 147 तक ले गए और अंत में सिराज के साथ मिलकर स्कोर को 170 तक पहुंचाया।जडेजा के एकल प्रयास से भारत जीत के बहुत पास आकर भी दूर रह गया।
नवभारत विशेष की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
सुनील गावस्कर का कहना है कि जडेजा थोड़ा रिस्क ले सकते थे, लेकिन जिस हाल में भारतीय टीम थी उसमें जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की वह जरूरी थी।वह बुमराह और सिराज को बचाने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए फैली हुई फील्ड में भी रन नहीं ले रहे थे।जडेजा संभल- संभलकर मंजिल तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे।दूसरी ओर अनिल कुंबले ने जडेजा की कोशिश की तारीफ तो की है, लेकिन उनका मत है कि उन्हें क्रिस वोक्स व बशीर की गेंदों पर रिस्क लेते हुए प्रहार करना चाहिए था।लगातार मेडन ओवर खेलने से गेंदबाज हावी होते हैं।आठ विकेट गिरने पर हार तो लगभग तय ही हो गई थी।
लेख – शाहिद ए चौधरी के द्वारा
Team india lost the five match test cricket series due to failure of top batsmen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














