-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- Sharad Pawar Participated In The Teachers Protest Mumbai Ajad Maidan Demanded Action From Cm Fadnavis
शिक्षक आंदोलन में शामिल हुए शरद पवार, बोले- मैं 56 सालों से राजनीति में हूं…
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra News: आजाद मैदान में आज करीब 6 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में शरद पवार भी शामिल हुए। उन्होंने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षक आंदोलन में शरद पवार
मुंबई: आजाद मैदान में आज करीब 6 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के जरिए शिक्षक सरकार से मांग कर रहे है कि स्कूलों को सरकारी सहायत प्रदान की जाए। शिक्षकों ने भर्तीयों को लेकर भी मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि अगर स्कूलों में फंड नहीं होगा तो, स्कूलों का संचालन कैसे होगा। शिक्षकों के इस आंदोलन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार भी शामिल हुए। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि, मैं शिक्षकों के साथ हूं, और उनकी समस्या का समाधान करके ही रहूंगा।
शरद पवार ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन करने वाले शिक्षकों से मुलाकात के बाद मीडिया से बा से कहा कि सरकार को इस मामले में देरी नहीं करनी चाहिए। शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने घोषणा के बावजूद उनके स्कूलों को दी जाने वाली अनुदान राशि में वृद्धि नहीं की है। इसके अलावा, जो अनुदान दिया जा रहा है, वह किस्तों में मिल रहा है जिससे स्कूलों के संचालन में कठिनाई हो रही है।
समाधान करने में एक दिन से ज्यादा समय नहीं लेना चाहिए- शरद पवार
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी के गढ़ में क्यों अटकी 85 करोड़ की फाइल? नागपुर के सदर फ्लाईओवर का डिजाइन 2 साल बाद भी फाइनल नहीं
मुंबई: एयरलाइन में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले देहरादून के फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार
चामोर्शी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का मोर्चा, बढ़े बिजली बिल पर जताया रोष
चंद्रपुर कहलाएगा ‘टाइगर जीला’, वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए अंडरपास, ओवरपास और मुआवज़ा नीति पर मुहर
पवार ने कहा, राज्य सरकार को इस मुद्दे का समाधान करने में एक दिन से ज्यादा का समय नहीं लेना चाहिए। मैं पिछले 56 वर्षों से विभिन्न विधायी सदनों में काम कर चुका हूं, मुझे पता है निर्णय कैसे लिए जाते हैं। पवार के साथ लोकसभा सदस्य निलेश लंके और विधायक रोहित पवार भी मौजूद थे।
रोहित पवार ने किस्तों में अनुदान जारी करने की प्रक्रिया की आलोचना करते हुए कहा, वास्तविक वित्तीय आवंटन के बिना आदेश जारी करना बेकार है। ऐसे आदेशों को रद्दी की टोकरी में फेंक देना चाहिए। सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।शिक्षक बीते चार दिनों से राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
शिक्षकों का आंदोलन करना महाराष्ट्र के लिए शर्मनाक
शरद पवार ने कहा, चाहे वह सरकारी हों या अर्ध-सरकारी कर्मचारी, सभी महत्वपूर्ण हैं। शिक्षक समाज को ज्ञान देने का कार्य करते हैं। राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें सम्मानजनक और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर दें। शरद पवार ने यह भी कहा कि शिक्षक नयी पीढ़ी को आकार देते हैं, ऐसे में महाराष्ट्र के लिए यह अच्छी बात नहीं है कि उन्हें अपनी ‘वाजिब’ मांगों के लिए बारिश में बैठकर आंदोलन करना पड़े।
Sharad pawar participated in the teachers protest mumbai ajad maidan demanded action from cm fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Salman Khan Firing Case: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कोर्ट में करेगा सरेंडर? सलमान खान केस से जुड़ रहा नाम
Jul 03, 2026 | 02:13 PMनितिन गडकरी के गढ़ में क्यों अटकी 85 करोड़ की फाइल? नागपुर के सदर फ्लाईओवर का डिजाइन 2 साल बाद भी फाइनल नहीं
Jul 03, 2026 | 02:12 PMकपिल शर्मा की जल्द होगी नेटफ्लिक्स पर एंट्री, The Great Indian Kapil Show Season 5 के साथ होगी ठहाकों की बरसात
Jul 03, 2026 | 02:06 PMहोर्मुज स्ट्रेट में टैक्स विवाद खत्म! ईरान ने तय किया टोल रेट, अब हर गुजरने वाले जहाज को देना होगा इतना चार्ज
Jul 03, 2026 | 02:04 PMमुंबई: एयरलाइन में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले देहरादून के फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 02:00 PMपत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PMजबलपुर के बेलखेड़ा में उफनते नाले में फंसी बोलेरो, 5 लोग तैरकर बाहर निकले, तेज बहाव में बहे युवक का शव बरामद
Jul 03, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM












