गौ माता का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे!! संजय उपाध्याय ने सरकार को दी चेतावनी
Maharashtra cow slaughter: भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने महायुती सरकार को चेतावनी दी है कि गौ माता का अपमान बर्दाश नहीं किया जाएगा। साथ ही सीएम फडणवीस को उनके किए वादे की भी याद दिलाई।
- Written By: सोनाली चावरे
भाजपा विधायक संजय उपाध्याय
Maharashtra cow slaughter: बोरीवली विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय उपाध्याय (BJP) ने महाराष्ट्र विधानसभा मानसून सत्र के दौरान गौ तस्करों पर तीखा हमला बोला। गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए विधायक उपाध्याय बेहद आक्रामक हुए। उन्होंने 9 जून, 2025 को बदलापुर पुलिस थाने की सीमा में हुए अपराध की ओर ध्यान आकर्षित किया।
हुए संजय उपाध्याय ने कहा कि महाराष्ट्र में हमने गाय को राज्य की माता का दर्जा दिया है। इसके बाद भी ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य में गौ तस्करी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बदलापुर में हुए मामले में आरोपी कैफ मंसूर शेख के खिलाफ एक-दो नहीं, बल्कि 12 मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
CM देवेंद्र फडणवीस भूल गए अपना वादा
गौ तस्करी का मुद्दा उठाते हुए विधायक संजय उपाध्याय ने मुख्यमंत्री की घोषणा का हवाला देते हुए याद दिलाया कि 2025 के बजट सत्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट रूप से कहा था कि गौ-हत्या और गौ-तस्करी के संबंध में अपराधियों पर मकोका के तहत कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इस आरोपी पर मकोका (MCOCA) क्यों नहीं लगाया गया? उन्होंने पूछा कि आरोपी के कितने दिनों में लगाया जाएगा?
सम्बंधित ख़बरें
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
ईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
गृहराज्य मंत्री कदम ने की पुष्टि
विधायक उपाध्याय के सवाल के जवाब में मंत्री योगेश रामदास कदम ने अपने उत्तर में बताया कि 1,724 टन गोमांस जब्त किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 2022 से 2025 के बीच 2,800 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 4,600 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कुल मिलाकर मंत्री महोदय ने राज्य में हो रही गौ तस्करी और गौ-हत्या की पुष्टि की है।
सरकार को ललकारा
विधायक उपाध्याय ने सवालों की बौछार जारी रखी। उन्होंने सरकार को ललकारते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी बड़ी संख्या में अपराध तब हो रहे हैं, जब महाराष्ट्र राज्य ने गाय को राज्य माता का दर्जा दिया है। क्या इसका मतलब यह है कि गौ-हत्या और गौ-तस्करी में शामिल अपराधियों को कानून, सरकार और प्रशासन से कोई डर नहीं लगता है?
उपाध्याय ने गौ-हत्या और गौ-तस्करी में शामिल अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास ऐसे अपराधियों की सूची है जो बार-बार ऐसे अपराध करते हैं।
