- Hindi News »
- Latest News »
- Sanjay Raut Said Parties Of India Alliance Should Boycott Delegation Operation Sindoor
संजय राउत ने उठाया सवाल, विदेश भेज रहे डेलिगेशन का इंडिया गठबंधन ने क्यों नहीं किया बहिष्कार?
सांसद संजय राउत ने विदेश भेजे जा रहे नेताओं के डेलीगेशन पर कहा कि इंडिया गठबंधन को इसका बहिष्कार करना चाहिए था। पापों और अपराधों का बचाव करने जा रहे हैं, देश का नहीं।
- Written By: सोनाली चावरे

संजय राउत ने नेताओं के डेलिगेशन की आलोचना (pic credit, social media)
मुबंई: केंद्र सरकार विभिन्न देशों में सर्वदलीय सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडल भेजेगी ताकि यह दिखाया जा सके कि भारत दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। लेकिन शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के सांसद व प्रवक्ता संजय राउत ने केंद्र के निर्णय की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पीएम ने 200 देशों की यात्रा की है लेकिन एक भी देश उनके साथ खड़ा नहीं हुआ।
केंद्र सरकार की योजना के अनुसार, सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल इस माह के अंत में प्रमुख देशों का दौरा करेगा। लेकिन संजय राऊत ने इस सरकारी प्रतिनिधिमंडल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आप इस मुद्दे को खुद ही दुनिया के सामने ले जा रहे हैं। जबकि जल्दबाजी में ऐसा कुछ करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह लगाया जाएगा कि मोदी एक कमजोर प्रधानमंत्री हैं।
संजय राउत ने मीडिया से हुई बातचीत में दावा किया कि प्रतिनिधिमंडल सरकार द्वारा किए गए ‘पापों और अपराधों’ का बचाव करेगा। उन्होंने कहा, इस तरह के प्रतिनिधिमंडल को भेजने की कोई जरूरत नहीं थी, जो सरकार द्वारा वित्तपोषित है। वे क्या करेंगे? विदेश में हमारे राजदूत हैं। वे अपना काम कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन (दलों) को इसका बहिष्कार करना चाहिए था। वे सरकार द्वारा बिछाए गए जाल में फंस रहे हैं। आप सरकार द्वारा किए गए पापों और अपराधों का बचाव करने जा रहे हैं, देश का नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
निजी जेट छोड़ एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे; संजय राउत ने ली चुटकी
हाउसिंग सोसायटियों को सेल्फ डेवलपमेंट के लिए मिलेगा पैसा, नवभारत कॉन्क्लेव में प्रवीण दरेकर ने कही बड़ी बात
पुणे विधान परिषद चुनाव: अजीत पवार गुट और भाजपा में कांटे की टक्कर, किंगमेकर बनेंगे 46 निर्दलीय व छोटे दल
पीएम मोदी की अपील का असर: ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल
इंडिया गठबंधन में एकमत नहीं
संजय राउत की टिप्पणियों से यह भी संकेत मिलता है कि इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियां इस मुद्दे पर एकमत नहीं हैं। राउत ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे को नामित करने के लिए भी सरकार की आलोचना की और कहा कि लोकसभा में संख्या बल के कारण उनकी पार्टी को भी एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का मौका मिलना चाहिए था।
प्रतिनिधिमंडल को जल्दबाजी में भेजने की नहीं थी जरूरत
उद्धव गुट के सांसद राउत ने सवाल किया, क्या किसी ने शिवसेना (यूबीटी), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से पूछा? आप किस आधार पर कह रहे हैं कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जा रहा है। इस तरह के प्रतिनिधिमंडल को जल्दबाजी में भेजने की कोई आवश्यकता नहीं थी। विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर संसद का एक विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। सरकार चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है।
Sanjay raut said parties of india alliance should boycott delegation operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
India Italy Relations: ‘मेलोडी’ रील से इतर समझें हकीकत, आखिर भारत के लिए क्यों गेमचेंजर साबित होगा इटली?
May 21, 2026 | 07:33 AM21 मई का इतिहास: क्या आप जानते हैं? भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड व सुष्मिता सेन की जीत
May 21, 2026 | 07:33 AMGT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा
May 21, 2026 | 07:32 AMभट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
May 21, 2026 | 07:32 AMनो जेल, नो बेल, सीधे 72 हूरों…गंगा में बिरयानी डालने पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- ये सनातन आस्था से खिलवाड़
May 21, 2026 | 07:32 AMभुजबल के बयान से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप, पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाहों पर सीएम फडणवीस बोले पर्याप्त है ईंधन
May 21, 2026 | 07:28 AMनासिक मनपा ऑनलाइन का विरोध कर बुलाई ऑफलाइन महासभा, आचार संहिता का हवाला देकर कुछ ही मिनटों में स्थगित
May 21, 2026 | 07:25 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














