आतंकी हमले पर रॉबर्ट वाड्रा का कमेंट, कहा- बाबर और औरंगजेब की बात करते हैं तो दुःख होता है
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने आतंकी हमले को सांप्रदायिकता से जोड़कर इसे हिंदू-मुस्लिम मुद्दा बनाने की कोशिश की।
- Written By: अक्षय साहू
(social media)
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। दुनियाभर के नेता एक सुर में इस घृणित हमले निंदा कर रहे हैं। इसी बीच लोक सभा सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने ऐसा बयान दिया है कि जिसके चलते गांधी परिवार बीजेपी के निशाने पर आ गया है।
दरअसल रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बात करते हुए एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें वो पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बात करते हुए हमले को सही न्यायोचित ठहराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वाड्रा ने अपने इंटरव्यू इस आतंकी हमले को सांप्रदायिकता से जोड़ने की कोशिश की है।
वाड्रा ने ने कहा, उन्होंने ये बहुत कमजोर तरीका अपनाया है। निहत्थे लोगों पर वार करना गलत है। मुझे बहुत बुरा लग रहा है। मेरी संवेदनाएं इस आतंकवादी कृत्य में मारे गए लोगों के प्रति हैं। हमारे देश में हम देखते हैं कि यह सरकार हिंदुत्व की बात करती है। उनकी राजनीति से अल्पसंख्यक असहज और परेशान महसूस करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: ‘केवल शासन के भरोसे गौमाता की रक्षा संभव नहीं’, कैलाश विजवर्गीय का बड़ा बयान; गाय को लेकर कही यह बात
ठाकरे को विदर्भ में बड़ा झटका, 29 गाड़ियों का काफिला और 250 पदाधिकारियों के साथ सुरेश मापारी भाजपा में शामिल
ममता के गढ़ फिर खिला कमल, BJP उम्मीदवार ने करीब 1 लाख वोटों से जीता चुनाव; TMC के जहांगीर खान की करारी हार
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
#WATCH | #PahalgamTerroristAttack | Delhi | Businessman Robert Vadra says, “I feel terrible and my deepest condolences are for the people who have died in this terrorist act…In our country, we see that this government will talk about Hindutva, and the minorities feel… pic.twitter.com/Hi45M88xaK — ANI (@ANI) April 23, 2025
औरंगजेब की बात करते हैं तो दुःख होता है
उन्होंने आगे कहा, जिस तरह से संभल में सर्वे हो रहा है या आप बाबर और औरंगजेब की बात करते हैं तो माइनॉरिटी को दुःख होता है। यही वजह है कि वो (आतंकवादी ) लोगों की पहचान देखकर मार रहें है। अगर आप इस आतंकवादी घटना की तह तक पहुंचते है, तो पता चलेगा कि हमारे देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक विभाजन पैदा हो गया है।
इससे इस तरह के संगठनों ने ये मान लिया है कि हिंदू सभी मुसलमानों के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं। जिसके चलते लोगों को उनकी पहचान देख मारा गया। जिसमें प्रधानमंत्री को एक संदेश दिया जा सके कि, क्योंकि मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं।
बीजेपी ने वाड्रा पर बोला हमला
वाड्रा के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने खुलकर उन पर हमला बोला। बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए बोला कि, इस दुख की इस घड़ी में भी गांधी परिवार को मुसलमान दिखता है, कांग्रेस की इसी मानसिकता ने आज देश में नफरत का पौधा अंकुरित कर दिया है। भारत सनातन धर्म के कारण ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
दूबे ने आगे कहा, भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत और कामयाब है। आतंकवादी व उनके संरक्षक जल्द ही मारे जाएंगे, भारत के बाहर बैठे दुश्मन और मुसलमानों को भड़काने वाले देश के अंदर के दुश्मन दोनों नेस्तनाबूद होंगे।
