प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा, जानिए क्या मांग कर रहे थे सांसद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाकुंभ पर दिए गए बयान के बाद विपक्ष ने संसद में जोरदार हंगामा किया। विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधते हुए तीखी बहस छेड़ दी, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई और अंततः स्थगित करनी पड़ी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
लोकसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महाकुंभ पर दिए गए भाषण के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष के लोग भी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखना चाह रहे थे और इसी मांग को लेकर वह लोकसभा के स्पीकर से अपनी बात कहना चाह रहे थे। इस दौरान विरोधी दल के सांसद वेल में आकर काफी देर तक हंगामा करते रहे, जिसको लेकर स्पीकर बार-बार उन्हें अपने स्थान पर बैठने और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने में सहयोग करने की मांग करते रहे। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजूजू ने भी लोगों से सदन को चलाने में सहयोग की अपील की, ताकि ज्यादा से ज्यादा सवालों के जवाब मंत्री दे सकें।