बकरीद मुबारक, मस्जिदों में नमाज अदा कर गले मिले लोग, सैनिकों के लिए मांगी दुआ; PM मोदी ने किया Tweet

बकरीद पर आज देश भर में बकरीद की धूम है। प्रदेश के तमाम राज्यों में आज सुबह नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को पर्व की बधाई दी है।
ईद उल अजहा पर नमाज अदा करने के बाद गले मिल दी मुबारकबाद
ईद उल अजहा पर नमाज अदा करने के बाद गले मिल दी मुबारकबाद
Published on
Updated on

नई दिल्ली : देश भर में आज सुबह की नमाज के बाद बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। नई दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह की नमाज पढ़ने के लिए हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए और नमाज अदा की गई। वहीं उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में नमाज अदा कर प्रदेश में अमन-चैन के साथ देश के सैनिकों के लिए दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। सभी राज्यों में बकरीद पर मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।

ईद-उल-अजहा के अवसर पर आज देश भर में उत्साह का माहौल है। दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक मुस्लिम समाज ने मस्जिदों में सुबह की नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। वहीं सरकार की ओर से तय किए गए स्थान पर कुर्बानी दी जा रही है। सभी राज्यों को बकरीद पर विशेष सुरक्षा इंतजाम करने की हिदायत दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर सभी देशवासियों को ट्वीट कर बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पर्व सौहार्द्र और आपसी प्रेम को बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सद्भाव को प्रेरित करे और हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश में भी बकरीद की धूम

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों आज बकरीद की धूम है। आगरा, अलीगढ़, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद, फिरोजाबाद सहित यूपी के शहरों में शांति के साथ नमाज पढ़ी जाने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दे रहे हैं। क्या बच्चे, क्या बढ़े सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाज मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। शासन-प्रशासन की ओर से भी बकरीद की बधाई देने के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

कुर्बानी का सिलसिला शुरू

देश भर में बकरीद पर आज सुबह नमाज अदा किए जाने के बाद से अब कुर्बानी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक ही निर्धारित स्थानों पर कुर्बानी दी जा रही है। दिल्ली में ऊंट और गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा यूपी के संंभल में प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी नहीं दिए जाने का निर्देश दिया गया है।

महबूबा मुफ्ती और बेटी ने अदा की नमाज

बकरीद के मौके पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने भी ईद उल अजहा पर नमाज अदा कर कश्मीर में अमन-चैन की दुआ मांगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com