सांभर और पचड़ी- ओणम साध्या में आप इस डिश को शामिल कर सकते है। सांभर, सबसे खास डिश होती है जो दाल और सब्जियों से बनता है और हल्का मसालेदार होता है। इसके अलावा डिश में पचड़ी को भी शामिल किया जाता है। पचड़ी दही, नारियल और फल या सब्जियों से बनाई जाती है। खाने को बैलेंस करने के लिए यह डिश सही होती है।