उत्तराखंड यानि पहाड़ों का राज्य, यहां भी सावन के महीने में अलग ही धूम देखने के लिए मिलती है। सावन में चने, पुड़ी, खीर, रायता के साथ-साथ आलू का झोल, थिचोड़ी, झंगोरा का भात, भांग की चटनी इत्यादि बनाते हैं। यहां के लोग हर सोमवार को व्रत रखते है और शाम को खीर या किसी अन्य मीठे व्यंजन से व्रत खोला जाता है।