कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घर ले आएं मोर पंख, जानिए भाग्य से क्या है इसका संबंध
Janmashtami upay: मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण को बहुत ही प्रिय है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र के अनुसार भी मोर पंख को घर में रखना काफी शुभ माना गया है। आप यहां दिए गए उपाय अपना सकते है।
- Written By: सीमा कुमारी
घर में इन स्थानों पर रखें मोर पंख (सौ.सोशल मीडिया)
Krishna Janmashtami upay 2025: कल पूरे देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और मध्यरात्रि श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं।
हिंदू मतों के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय प्रतीकों और वस्तुओं का खास महत्व होता है। उन्हीं में से एक है मोर पंख, जिसे श्रीकृष्ण ने अपने मुकुट का श्रृंगार बनाया।
ऐसा माना जाता है कि मोर पंख को घर में सही स्थान पर रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तो इस जन्माष्टमी 2025 के शुभ अवसर पर जानिए, किन खास स्थानों पर मोर पंख रखने से जीवन में मिल सकती है सुख-शांति और उन्नति।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा पर स्वामी सच्चिदानंद का ऐलान, 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ में होगा भूमि पूजन
Festival Fashion Ideas: त्योहारों में सबसे अलग दिखना है, तो ट्राई करें ये 8 एथनिक फैशन ट्रेंड्स
महाभारत के 10 अनसुने राज: जिन्हें जानकर बदल जाएगी इस महान ग्रंथ को देखने की आपकी सोच
Bhagwad Gita: मॉर्डन जमाने में भी सार्थक है भगवद् गीता की ये सीख, आज भी जीवन को सही राह दिखाती है
कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में इन स्थानों पर रखें मोर पंख :
बच्चों के स्टडी रूम में
ज्योतिषयों के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बच्चों के स्टडी रूम या पढ़ाई करने वाले स्थान पर मोर का पंख रख सकते है। क्योंकि इसकी सकारात्मक ऊर्जा मन को स्थिर करती है और ध्यान नहीं भटकने देती।
साथ ही बच्चों के कमरे में मोर पंख रखने से नकारात्मकता का प्रभाव भी दूर रहता है और, बच्चों को पढ़ाई में मन करता है।
दांपत्य जीवन में सौहार्द के लिए
पति-पत्नी के बीच प्रेम और आपसी समझ बनाए रखने के लिए बेडरूम में मोर पंख का जोड़ा रखना शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति बनी रहती है, वातावरण शुद्ध होता है और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
देवी-देवता की कृपा बनी रहती है
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर के पूजा वाले स्थान में भी मोर का पंख रखना शुभ माना जाता है। इस स्थान पर मोर पंख होने से देवी-देवता की कृपा बनी रहती है, आध्यात्मिक उन्नति होती है और सुख-सौभाग्य बढ़ता है। अगर पूजाघर में श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर हो तो आप इसके पास भी मोर पंख रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें-जन्माष्टमी की पूजा में लड्डू गोपाल को प्रसाद में क्या चढ़ाएं, जानिए श्रीकृष्ण के प्रिय भोग
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए मोर पंख आप लिविंग रूम में भी रख सकते हैं। इसके साथ ही मोर पंख का तिजोरी, धन रखने वाले स्थान या घर की उत्तर दिशा में रखना भी शुभ होता है। कहा जाता है ऐसा करने से भगवान कृष्ण की कृपा भक्तों पर सदेव बनी रहती है।
