Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मार्केट पर पड़ा पहलगाम हमले का असर, 9 लाख करोड़ रुपए हुए स्वाहा…इस तरकीब से बच सकता है बाजार

शेयर मार्केट हुआ क्रैश। मार्केट पर दिखा पहलगाम हमले का असर। शुक्रवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में आई भारी गिरावट। मार्केट कैपिटलाइजेशन 9 लाख करोड़ रुपये घटकर 421.13 लाख करोड़ रुपए पर आया।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Apr 25, 2025 | 01:16 PM

शेयर मार्केट, (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत बिजनेस डेस्क : पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले का असर शेयर मार्केट पर भी देखने को मिला। शुक्रवार को मार्केट थोड़ी बढ़त के साथ खुले, लेकिन फिर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलने के कुछ मिनट बाद ही सेंसेक्स बाज़ार और बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी नीचे गिरने लगे।

सेंसेक्स 1000 से अधिक अंक क्रैश होकर 78,755 पर आ गया। जबकि निफ्टी 350 अंकों की गिरावट के साथ 23,909 का डे लो लेवल पर था। एनएसई पर 2811 स्टाॅक्स ट्रेड कर रहे थे। इनमें से 2456 लालल निशान पर थे। शुक्रवार को लोअर सर्किट वाले स्टाॅक्स की संख्या भी 100 पार कर गई है और बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 9 लाख करोड़ रुपये घटकर 421.13 लाख करोड़ रुपये रह गया। जो शाम होते-होते और नीचे आ सकते हैं।

इन 3 कारणों से क्रैश हुए मार्केट

1. कश्मीर में हुए आत्मघाती हमले के बाद निवेशक पहले से और सतर्क हो गए हैं। हमले के बाद से ही मार्केट का सेंटीमेंट्स बदला हुआ है। इसके कारण शुक्रवार को भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों ने शुरुआती बढ़त के बाद बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसका एक बड़ी वजह बदलते जियो पॉलिटिकल सिनेरियो है।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Rate Today: इस हफ्ते सोना 4640 महंगा और चांदी 19000 उछली, जानें ताजा रेट्स

क्या आपको भी तो नही मिला Fake GST Notice? मात्र 30 सेकंड में करें असली-नकली की पहचान

Personal Loan लेते समय न करें ये गलती: सिर्फ ब्याज दर ही नहीं, इन छिपे हुए चार्जेस पर भी दें ध्यान

मुरादाबाद के सबीह खान का जलवा: एप्पल में मिली 234 करोड़ की सैलरी, जानें फर्श से अर्श तक का सफर

2. मार्च तिमाही की शुरुआत हो चुकी है और कंपनियों का प्रदर्शन बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहे हैं। जिससे निवेशकों का भरोसा कम हुआ है इसके चलते इन कंपनियों के शेयर में गिरावट देखने को मिला है।

3. शेयर बाजारों में लगातार 7 दिनों तक तेजी में देखने को मिली थी। इन सात दिनों के बीच सेंसेक्स ने करीब 6200 अंक यानी 8.5 फीसदी की छलांग लगाई थी। वहीं निफ्टी ने इस दौरान 1900 अंकों पार चला गया था। ऐसे में निवेशकों बड़े स्तर पर अपने शेयर मुनाफावसूली के चक्कर में बेच दिया था, जो शेयर बाजार में आज गिरावट की बड़ी वजह है।

नुकसान से कैसे उबर सकता है बाजार

विशेषज्ञों के मुताबिक निफ्टी के लिए 23,800 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट है। निफ्टी अगर इस स्तर पर टिका रहता है, तो निफ्टी बाजार में फिर से मजबूती पकड़ सकता है। वहीं ऊपर का ओर 24,400 का स्तर निफ्टी के लिए अलगे रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

ऐसे समय में सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की ओर से उठाए गए कदम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर बाजार को स्थिर करने के लिए राहत पैकेज, नीतिगत स्पष्टता या ब्याज दरों में बदलाव जैसे कदम उठाए जाते हैं, तो इससे निवेशकों को विश्वास मिलता है और बाजार में रिकवरी शुरू हो सकती है।

Impact of the pahalgam terrorist attack was visible on the stock market the market crashed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2025 | 01:08 PM

Topics:  

  • Business News
  • Indian Share Market
  • Pahalgam Attack
  • Share Market Fall
  • Share Market Today

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.