दिल्ली के संजय झील के जंगल में लगी आग, दमकल विभाग को करनी पड़ी काफी मशक्कत
दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र स्थित संजय झील वन में अचानक आगने से हड़कंप मच गया। कहा जा कहा है कि आग की लपटें इतनी जबरदस्त थीं कि देखते ही देखते चारों तरफ फैल गई, जिसको बुझाने में फायर डिपार्टमेंट को मशक्कत करनी पड़ी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
Updated On:
Apr 07, 2025 | 01:37 PM
दिल्ली में पांडव नगर थाना क्षेत्र स्थित संजय झील के जंगल में कूड़े के ढेर में आग लग गई है। आग लगने की सूचना पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर भेज दी गयीं। दमकल अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि रविवार की शाम 5 बजे आग लगने की सूचना मिली थी तो फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं। वैसे देखा जाए तो आग कूड़े के ढेर में लगी थी। आग को पूरी तरह से बुझाने में समय लगेगा, लेकिन इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
DMRC की बड़ी पहल: कल से हर सोमवार दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें, PM मोदी की अपील का असर
मलकापुर-धनोडी मार्ग पर धू-धू कर जली जेसीबी, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
नोएडा के सेक्टर-63 में गारमेंट्स फैक्ट्री में भीषण आग, तीन इमारतों को लिया चपेट में, मची अफरा-तफरी
इंदौर: प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिख रहा धुआं, कोई हताहत नहीं
Fire in the forest of sanjay jheel area in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 07, 2025 | 01:37 PM
