

Cucumber Peels Sold on High Rate (Viral Video): बाजार में सामान बेचना भी एक अलग और विशेष कला है। कहते हैं कि अगर आपको कुछ बेचना आता है तो, आप एक विशेष कला के धनी हैं। वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात का बढ़िया सबूत है। इस वीडियो में एक शख्स खीरे के उस छिलके को बेचता नजर आ रहा है, जिसे आप और हम वेस्ट समझ जानवरों को दे डालते हैं।
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो को देखकर लोग यही कह रहे हैं कि, आज के समय में लोग कुछ भी बेच रहे हैं। इतना तो तय है कि इस वीडियो को देखने के बाद आप भी एक पल के लिए दंग रह जाएंगे, क्योंकि इस तरह की चीज आपने मार्केट में बिकते हुए शायद ही पहले कभी देखी होंगी। हैरान करने वाला यह वीडियो लोगों के बीच आते ही छा गया।
आमतौर पर आपने गर्मियों के मौसम में खीरा बिकते देखा होगा। लेकिन खीरे के छिलके बिकते शायद ही देखा होगा। हाल-फिलहाल एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खीरे के छिलके बिकते देखे जा रहे हैं। खीरे के छिलके बिकता यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। खीरे की डिमांड होना एक अलग बात है। लेकिन खीरे के छिलकों की डिमांड की बात ही अलग होती है। यह कुछ नया और अलग है। इस वीडियो को तेजी से वायरल बनाने वाला शख्स दुकानदार से पूछता है कि, खीरे का छिल्का कौन खा रहा है? इसपर दुकानदार बड़े ही सरल तरीके से बोलता हुआ नजर आ रहा कि, आदमी खा रहा है। इसके तुरंत बाद वो शख्स वापस पूछता है कि, कोलकाता का आदमी खा रहा खीरे के छिलके इसपर भी दुकानदार हंसकर कहता है हां।
आप देख सकते हैं कि वीडियो में एक दुकानदार बड़े से टोकरे में खूब सारे हरे-हरे छिलके बेच रहा है। ये छिलके देखने में काफी ज्यादा फ्रेश लग रहे हैं। ऐसे में वीडियो बना रहा वह शख्स दुकानदार से पूछ बैठता है कि- दादा, खीरे के छिलके कितने रुपये किलो? इस पर दादा जवाब देते हुए दिखते हैं- जी 10 रुपये किलो। जिसपर वह आदमी तुरंत जबाव देता है – फिर लगा दो दादा एक प्लेट। जिसके बाद अंकल एक अखबार का पन्ना लेते हैं और फिर उस पर कुछ छिलके रखते हैं। और उन छिलकों पर मसाला डालकर एक व्यक्ति को पकड़ा देते हैं। खीरे का यह छिलका कई बार कड़वा लग सकता है, लेकिन यही हिस्सा पोषक तत्वों से भरा होता है। खीरे के छिलके में फाइबर, विटामिन K,एंटीऑक्सीडेंट्स और सिलिका प्रचूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hemant_kumanr_9 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसे अबतक 23 हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया तेजी से दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आजकल का इंसान तो इतना स्वार्थी हो गया है, कि वो जानवरों का भी खाना खा रहा है। वहीं दूसरे ने लिखा कि कुछ दिन में दादा आपके बाल भी छीलकर बेच देंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या यही सब देखने के लिए अब हम अपने फोन का रिचार्च करे?