Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर; ठाणे में 21 साल के युवक की मौत, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, खासकर मुंबई में। ठाणे में 21 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: May 25, 2025 | 01:25 PM

ठाणे में कोरोना से युवक की मौत (photo credit; social media)

Follow Us
Follow Us:

ठाणे : पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मुंबई, पुणे और ठाणे जैसे शहरों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी बीच अब ठाणे जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 21 साल के युवक की कोरोना से मौत हो गई है। इस घटना के बाद सभी नागरिकों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

आखिर क्या हुआ युवक के साथ?

मिली जानकारी के अनुसार, ठाणे में यह युवक कोरोना से मरने वाला पहला मरीज है। ठाणे के कलवा छत्रपती शिवाजी महाराज अस्पताल में उसका पिछले कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान आज सुबह उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली। युवक मुंब्रा का निवासी था। उसे 22 मई को छत्रपती शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी कोरोना जांच की गई थी और उसकी रिपोर्ट कल पॉजिटिव आई थी। इसके बाद आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस के गूंगी गुड़िया बयान को आदित्य ठाकरे ने बताया महिला का अपमान, लेकिन साथ में जोड़ दिया बीजेपी का नाम

MHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट

E20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश

गुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR

मुंबई में कोरोना की स्थिति क्या है?

मुंबई में फिलहाल कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। 23 मई को राज्य में 45 नए मरीज मिले, जिनमें से अकेले मुंबई में 35 नए मरीज पाए गए हैं। वर्तमान में मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या 185 तक पहुंच चुकी है, और आज भी इसमें कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है।मई महीने से ही मुंबई में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, इसलिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

प्रशासन की अपील क्या है?

पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र समेत देश के अन्य हिस्सों में भी कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही, यदि किसी में कोरोना के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराएं और समय पर इलाज लें। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रशासन ने सभी नागरिकों से सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Coronavirus in maharashtra 21 year youth died in thane

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2025 | 01:25 PM

Topics:  

  • maharashtra corona cases
  • Mumbai
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.