उत्तरकाशी आपदा पर एक्शन मोड में सीएम धामी, हवाई दौरा कर राहत कार्यों पर दिए सख्त निर्देश
Cm Dhami in Action Mode: उत्तरकाशी में बादल फटने से प्रभावित इलाके का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हवाई निरीक्षण किया। हेलीकॉप्टर पर सवार होकर पूरी स्थिति का सही जायजा लेते हुए वह नजर आए।
- Written By: गीतांजली शर्मा
पुष्कर सिंह धामी हवाई निरीक्षण करते हुए (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Uttarkashi disaster: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह तड़के ही उत्तराकाशी में बादल फटने की घटना से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर साझा किया है। इस निरीक्षण के दौरान वह हेलीकॉप्टर पर सवार होकर पूरी स्थिति का जायजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। अपने इस सर्वेक्षण के बारे में उन्होंने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र के निरीक्षण के लिए रवाना होने की सारी जानकारी दी। बचाव एवं राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और जारी रहेगा। आपदा से प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द उचित मदद पहुंचाने में हम पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्यरत हैं। वहीं, इस हादसे के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की थी। जिसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी।
प्रधानमंत्री का सहृदय आभार
लोगों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की चिंता को व्यक्त करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उन्होंने सुबह फ़ोन पर धराली में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें रात भर चले बचाव कार्यों, घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रेस्क्यू करने एवं ज़रूरी सेवाओं और संसाधनों की उपलब्धता के बारे में मैंने खुद सारी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने दुख की इस घड़ी में हर संभव सहायता प्रदान की है, जिसके लिए सहृदय उनका आभार है। रेस्कयू ऑपरेशन में लगी टीम से हर क्षण मैं खुद संपर्क में हूं।
80 से अधिक लोगों का हो चुका रेस्कयू
मुख्यमंत्री ने बीते दिन अधिकारियों के साथ इस मसले पर बैठक भी की थी और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार उत्तराखंड के हर नागरिक के साथ इस मुश्किल घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पत्रकारों के जरिए अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि हमारे लिए हर व्यक्ति की जान कीमती है, ग्राउंड स्तर पर तेजी से राहत कार्य किए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘गौहत्या और माता-पिता की हत्या जैसा पाप’— बद्रीनाथ मामले पर सीएम धामी का सख्त संदेश
बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
उत्तराखंड की ये 10 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, देखें पूरी लिस्ट
‘अगर भगवान के दरबार में चोरी, तो फिर सुरक्षित क्या’, राम मंदिर चोरी मामले पर चंद्रशेखर आजाद का तंज
अब तक 80 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जल्द से जल्द शासन स्तर पर तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। इसके लिए वायु सेना से भी मदद मांगी गई है। आपदा की इस घड़ी में प्रशासन के साथ-साथ पूरा देश पीड़ितों के साथ खड़ा है।
यह भी पढ़ें : केवल धराली गांव ही नहीं हर्षिल आर्मी कैंप भी तबाह, कई जवान लापता, सैकड़ों लोग बहे
उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में पांच अगस्त को बादल फटने से भारी तबाही मची। पूरा जनजीवन प्रभावित हो गया। लगातार मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
