- Hindi News »
- Latest News »
- Bombay Stock Exchange Bomb Blast News Fake
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में बॉम ब्लास्ट की खबर निकली झूठी, नहीं मिला RDX
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सुबह एक ईमेल से बम की धमकी मिली थी। इसमें दावा किया गया कि परिसर में RDX लगाया गया है। पुलिस ने पूरे परिसर की जांच की लेकिन, जांच के दौरान कुछ नहीं मिला।
- Written By: सोनाली चावरे

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (pic credit; social media)
मुंबई: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) भवन को एक ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। लेकिन परिसर की तलाशी लेने के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि BSE के एक कर्मचारी को रविवार के दिन एक ईमेल आईडी से एक मैसेज मिला था जिसमें दक्षिण भारत के नेता का नाम था। उन्होंने बताया कि ईमेल में दावा किया गया था कि बीएसई भवन में चार आरडीएक्स (विस्फोटक पदार्थ) लगाए गए हैं।
इस ईमेल के जरिये सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। बीएसई कर्मचारी ने स्टॉक एक्सचेंज अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने तत्काल मुंबई पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) की एक टीम बीएसई इमारत में पहुंची और तलाशी ली।
जांच में कुछ भी नहीं मिला संदिग्ध
सम्बंधित ख़बरें
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
मुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
तलाशी के दौरान वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस को यह धमकी ‘कॉमरेड पिनराई विजयन’ नामक अकाउंट से भेजी गई थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जारी हैं। मुंबई में 1993 के सिलसिलेवार बम धमाकों के दौरान बीएसई भवन भी निशाने पर था।
बीएसई ने मंगलवार को एक बयान में कहा, 13 जुलाई की रात को बीएसई को एक अज्ञात आईडी से ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। एहतियात के तौर पर, बीएसई ने तुरंत अपने परिसर में सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी और एक प्राथमिकी दर्ज कराई। बयान में कहा गया है, सभी संबंधित अधिकारियों को मिले ईमेल के बारे में जानकारी दी गई है।
अधिकारियों द्वारा की गई जांच में कोई संदिग्ध तत्व या पदार्थ नहीं मिला है। बॉम ब्लास्ट की मिली धमकी से शेयर बाजार का काम काज प्रभावित नहीं हुआ है। सब कुछ सामान्य रूप से जारी है। बीएसई ने मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमों को भी उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया है।
‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में RDX लगा दिया, 3 बजे होगा ब्लास्ट…’, धमकी से हड़कंप
क्या है बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज?
बता दें कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) भारत का सबसे पुराना और पहला स्टॉक एक्सचेंज है। यहां देश की कई कंपनियों के शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं। BSE एक ऐसी जगह है, जहां निवेशक शेयर बाजार में पैसे लगाते हैं। यह मुंबई में स्थित है और देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Bombay stock exchange bomb blast news fake
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM











