

Karwa Chauth Shopping: करवा चौथ का त्यौहार कुछ ही दिनों में है और ऐसे में महिलाएं बाजारों में शॉपिंग करना पसंद करती हैं। व्रत के दिन खास दिखने के लिए साड़ी, ज्वेलरी, चूड़ियां, मेकअप आदि से जुड़ा सामान खरीदती हैं। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। करवाचौथ पर महिलाएं नई साड़ी पहनती हैं जिसके लिए वह हफ्तों से तैयारी में लग जाती हैं।
अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि करवा चौथ के लिए साड़ी की शॉपिंग कहां से की जाए तो हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर सस्ती और अच्छी साड़ियां मिलती हैं। इसके अलावा आप अन्य चीजों की भी शॉपिंग का मजा ले सकती हैं।