- Hindi News »
- Latest News »
- Baba Khatu Shyams Birth Anniversary Is Celebrated On This Day In November
नवंबर में इस दिन बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव, जानिए चढ़ावे में क्या होता है उनका विशेष भोग
Khatu Shyam: बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव 1 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा, क्योंकि इस साल यह देवउठनी एकादशी के दिन पड़ता है। इस दिन भक्त घर पर खीर, चूरमा और पंचमेवा जैसे प्रसाद बनाकर भोग लगा सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

खाटू श्याम का जन्मोत्सव (सौ.सोशल मीडिया)
Khatu Shyam Birthday 2025: हर साल की तरह इस बार भी हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव 1 नवंबर 2025 को मनाया जा रहा हैं। देशभर में भक्त अपने-अपने घरों और मंदिरों में खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाते हैं।
राजस्थान की खाटू नगरी में स्थित बाबा श्याम का भव्य मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर साल लाखों भक्त यहां बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। ‘हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा’ यह पंक्ति हर उस व्यक्ति के दिल में गूंजती है, जो बाबा श्याम पर गहरा विश्वास रखता है। लेकिन बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता कि बाबा श्याम जी का जन्मदिन कब मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खाटू श्याम बाबा का जन्म कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, यानी देवउठनी एकादशी के दिन हुआ था। इस वर्ष देवउठनी एकादशी 1 नवंबर 2025, शनिवार को मनाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Vastu Tips For Jhadu : घर में अगर रखी हो टूटी हुई झाड़ू, तो तुरंत जानिए क्या हो सकता है इसका अंज़ाम
घर में महाभारत रखने से होता है क्लेश? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे, सभी परिवारों के लिए जरूरी जानकारी
Vaibhav Lakshmi: शुक्रवार को माता वैभव लक्ष्मी की पूजा में इन बातों का करें पालन, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग!
नौकरी में प्रमोशन कैसे मिले? इंक्रीमेंट नहीं मिल रही है क्या करें? आज़मा कर देखिए लाल किताब के ये अचूक उपाय!
इसी दिन पूरे देशभर में, विशेषकर राजस्थान के सीकर जिले की खाटू नगरी में बाबा श्याम जी का जन्मोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आइए नवंबर महीने की किस तारीख को मनेगा बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव और इससे जुड़े महत्वपूर्ण बातें-
देवउठनी एकादशी को श्याम नगरी में होंगे विशेष आयोजन
1 नवंबर को जब खाटू नगरी में ‘जय श्याम’ के जयकारे गूंजेंगे, तब भक्तजन अपने घरों और मंदिरों में बाबा के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास से मनाएंगे। यह दिन सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और आस्था का संगम होगा। उस बाबा श्याम के नाम, जो हर हारने वाले का सहारा बनते हैं।
चूरमा और पेड़े का लगता है भोग
आपको बता दें, इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन संध्या और प्रसाद वितरण के आयोजन होते हैं। हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए उमड़ते हैं और चूरमा तथा पेड़े का भोग लगाते हैं, जिसे बाबा का प्रिय प्रसाद माना जाता है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा को चूरमा या दूध के पेड़े का भोग लगाकर प्रार्थना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
कैसे बनाएं बाबा खाटू श्याम के लिए पेड़ा
अगर आप भी इस वर्ष बाबा को घर पर बने दूध के पेड़े का भोग लगाना चाहते हैं, तो इसे बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले दूध को लगातार चलाते हुए गाढ़ा कर लें, जिससे खोया तैयार हो जाए। फिर एक पैन में थोड़ा घी डालकर खोया भूनें, जब तक वह हल्का सुनहरा रंग न ले ले।
इसे भी पढ़ें–देवउठनी एकादशी के दिन गलती से भी न करें ये काम, वरना जीवन में परेशानियां आने में देर नहीं लगेगी
इसमें इलायची पाउडर मिलाकर ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो उसमें चीनी मिलाएं, अच्छे से गूंथें और छोटे-छोटे पेड़े आकार में बना लें। यही पेड़े बाबा श्याम जी को भोग के रूप में अर्पित किए जाते हैं।
Baba khatu shyams birth anniversary is celebrated on this day in november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रिचार्ज के बाद भी लाइट बंद? प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं दिखा तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
May 02, 2026 | 03:56 AMAaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
May 02, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
May 01, 2026 | 11:05 PMExplainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
May 01, 2026 | 10:45 PMवाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
May 01, 2026 | 10:45 PM4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
May 01, 2026 | 10:25 PMनागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
May 01, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














