‘डांस बार’ पर अनिल परब ने कदम को दी चुनौती, बोले- दम है तो मेरे खिलाफ मुकदमा…
Maharashtra Politics: UBT विधायक अनिल परब ने गृह राज्य मंत्री योगेश कदम को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर हिम्मत है तो मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर दिखांए।
- Written By: सोनाली चावरे
UBT विधायक अनिल परब, मंत्री योगेश कदम (pic credit; social media)
Anil Parab Challenge Yogesh Kadam: शिवसेना (UBT) नेता अनिल परब ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम को चुनौती दी कि वह उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करके दिखाए, या विशेषाधिकार नोटिस लाएं। अनिल परब ने कहा कि इससे कदम को उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को साबित करने का एक मौका मिलेगा।
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनिल परब ने कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे और गृह राज्य मंत्री योगेश कदम के खिलाफ सबूत सौंपेंगे। साथ ही उनके इस्तीफे की भी मांग करेंगे। सोमवार को कदम ने कहा कि वह विधान परिषद सदस्य परब के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएंगे, क्योंकि उन्होंने उन पर निराधार आरोप लगाए हैं और उन्हें राज्य में प्रतिबंधित “डांस बार” से जोड़ा है।
मेरे खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो मैं खुद अदालत जाउंगा- अनिल परब
इस पर अनिल परब ने जवाब देते हुए कहा, मैं योगेश कदम को चुनौती देता हूं कि वह मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करें और विशेषाधिकार हनन का नोटिस लेकर आएं तथा अपने खिलाफ आरोपों को साबित करने के लिए मंच प्रदान करें। अगर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई नहीं की तो मैं अदालत जाऊंगा।
सम्बंधित ख़बरें
बढ़ गया मराठी विवाद: संजय निरुपम और मनसे सैनिकों के बीच झड़प, कार की हवा निकाली, फेंकी बोतल
मुंबई: मंत्री गिरीश महाजन से बहस करने वाली महिला पर FIR, भाजपा रैली में ट्रैफिक जाम पर जताई थी नाराजगी
बॉलीवुड अभिनेत्री नहीं है गिरीश महाजन पर भड़कने वाली महिला, BJP आईटी सेल पर महिलाओं को बदनाम करने का आरोप
फैसला लागू होगा या सरकार करेगी पुनर्विचार, जानिए रिक्शा-टैक्सी चालकों की मराठी अनिवार्यता पर क्या है अपडेट
यह भी पढ़ें- अनिल परब अधूरे वकील हैं…रामदास कदम ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
डांस बार का परमिट योगेश कदम की मां के नाम पर
पिछले हफ्ते, परब ने आरोप लगाया था कि मुंबई के एक “डांस बार” का परमिट कदम की मां के नाम पर है। परब ने आरोप लगाया था कि यह हितों का टकराव है क्योंकि मंत्री उस विभाग में व्यावसायिक हित नहीं रख सकते जिसका वह हिस्सा हैं। परब ने राज्य विधान परिषद में आरोप लगाया था कि 30 मई को पुलिस ने मुंबई के कांदिवली इलाके में ‘सावली’ बार पर छापा मारा और 22 बार बालाओं, 22 ग्राहकों और चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।
योगेश कदम को नहीं पता कि बार में क्या चल रहा था?
अनिल परब ने कहा कि बार पर इसी अपराध के लिए 28 मई 2023 को दो बार और 10 अगस्त 2023 को भी छापेमारी की गई थी। परब ने मंगलवार को कहा, “आपने (कदम) कहा कि आपको इस बात की जानकारी नहीं थी कि बार में क्या चल रहा था। लेकिन आपने (कदम) कोई एहतियात नहीं बरती। यह सीधे तौर पर मंत्री की ज़िम्मेदारी है
