59 साल की उम्र के पड़ाव में इन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे एक्टर सलमान खान, चलना-फिरना भी हो जाता है दूभर

कम लोग ही जानते होंगे की उम्र के इस पड़ाव में एक्टर सलमान खान कई गंभीर बीमारियों से गुजर रहे है। इसका खुलासा उन्होंने द कपिल शर्मा शो पर किया था।
इन गंभीर बीमारियों के शिकार है एक्टर सलमान खान
इन गंभीर बीमारियों के शिकार है एक्टर सलमान खान (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर जहां पर चर्चा में रहते है तो वहीं पर वे फिटनेस को लेकर भी उतने ही सजग है। 59 साल की उम्र में एक्टर सलमान खान कई फिल्में कर रहे है जो उनकी एनर्जी को बताता है। लेकिन कम लोग ही जानते होंगे की उम्र के इस पड़ाव में एक्टर सलमान खान कई गंभीर बीमारियों से गुजर रहे है। इसका खुलासा उन्होंने द कपिल शर्मा शो पर किया था। एक्टर जितने फिट नजर आते है उतना ही उनके लिए अब सेहत के साथ जीना मुश्किल हो जाता है। उन्हें बीमारी की वजह से चलना-फिरना आसानी से नहीं होता है।

Brain Aneurysm नामक बीमारी के है शिकार

आपको बताते चलें कि, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसमें सबसे गंभीर बीमारी Brain Aneurysm है जो उनके दिमाग पर असर करता है। इस बीमारी की स्थिति में दिमाग के ब्लड वेसेल्स में ब्लड फ्लो का दबाव बढ़ने लगता है। इसकी वजह से ब्रेन एन्यूरिज्म का आकार बढ़ सकता है। अगर ये फट जाए तो दिमाग में ब्‍लीड‍िंग होने लगती है। इसे हम hemorrhagic stroke कहते हैं। कई मामलों में इस बीमारी में मौत की स्थिति भी बन जाती है। इसके लिए तुरंत इलाज की जरूरत होती है।

क्‍या हैं इस बीमारी के लक्षण

जैसा कि, बीमारी से समझ ली जाए यह गंभीर बीमारी होती है तो वहीं पर इसके लक्षण भी होते है।  इसके लक्षण लंबे समय तक नजर नहीं आते हैं, इसलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। लक्षण कुछ इस प्रकार हैं - अचानक और बहुत तेज सिरदर्द होना आंखों के पीछे दर्द या दबाव महसूस होना डबल विजन कई मामलों में व‍िजन लॉस गर्दन में अकड़न मतली या उल्टी बेहोशी आना दौरे पड़ना

40-60 साल के लोगों को होता है खतरा

आपको बताते चलें कि, इस बीमारी का खतरा अक्सर उन लोगों को होता है जो इस बीमारी से प्रभावित रहे हैं। स्मोक और ज्यादा शराब पीने वालों को भी इसका ज्‍यादा खतरा होता है। अगर आपकी फैम‍िली ह‍िस्‍ट्री रही है तो संभव है क‍ि आपको भी ये बीमारी जकड़ सकती है। इस बीमारी का इलाज समय रहते करना चाहिए ताकि नुकसान नहीं उठाना पड़े।

Navbharat Live
navbharatlive.com