-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Village Head Throat Slit In Jharkhand Sensation When Body Found Villagers Says Manjeet Haiburu Was Popular Head
झारखंड में ग्राम प्रधान का गला काटा, शव मिलने पर मची सनसनी, गांव वाले बोले- लोकप्रिय प्रधान थे मंजीत हैबुरू
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
मंजीत हैबुरू अपने गांव से बाजार के लिए निकले थे, लेकिन रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों को चिंता होने लगी। अगली सुबह, सोमवार को स्थानीय लोगों ने बासा गमहरिया गांव के पास सड़क किनारे उनका शव देखा।

कंसेप्ट फोटो, नवभारत
चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खूंटपानी प्रखंड के बसाहातु गांव के ग्राम प्रधान मंजीत हैबुरू की गला कटी हुई लाश बरामद की गई है। इस दिल दहला देने वाली वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों के बीच गहरा आक्रोश और भय व्याप्त है।
पुलिस के मुताबिक, मंजीत हैबुरू रविवार को अपने गांव से बाजार के लिए निकले थे, लेकिन रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों को चिंता होने लगी। अगली सुबह, सोमवार को स्थानीय लोगों ने बासा गमहरिया गांव के पास सड़क किनारे उनका शव देखा। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना बेहद निर्मम तरीके से अंजाम दी गई है। हैबुरू का गला धारदार हथियार से रेता गया था, जिससे स्पष्ट है कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना मिलते ही पांड्रासाली पुलिस चौकी प्रभारी मृणाल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
लोकप्रिय ग्राम प्रधान थे मंजीत हैबुरू
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंजीत हैबुरू एक लोकप्रिय ग्राम प्रधान थे और इलाके में उनकी अच्छी खासी पकड़ थी। ऐसे में व्यक्तिगत रंजिश, राजनीतिक द्वेष या किसी जमीन विवाद को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
झारखंड के संथाल परगना में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई जिलों का पारा सामान्य से अधिक
घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक ने भी मामले का संज्ञान लिया और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने भी प्रशासन से दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
Village head throat slit in jharkhand sensation when body found villagers says manjeet haiburu was popular head
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














