Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड : सीएम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये दिग्गज नेता, 28 नवंबर को हेमंत बनेंगे सोरेन 2.0

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के शीर्ष नेता 28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस बात की जानकारी सोमवार 25 नवंबर को कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दी है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 25, 2024 | 04:54 PM

हेमंत सोरेन (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची : कांग्रेस के राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव सहित इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के शीर्ष नेता 28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस बात की जानकारी सोमवार 25 नवंबर को कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दी है।

हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन ने बीते शनिवार 23 नवंबर को झारखंड में शानदार वापसी करते हुए 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल कर ली, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को महज 24 सीटें ही मिल सकीं।

शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए इंडिया ब्लॉक के सभी शीर्ष नेताओं को भेजा जा रहा आमंत्रण

सोरेन ने बरहेट सीट से भारतीय जनता पार्टी के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराया है। कांग्रेस नेता ने मीडिया एजंसी को बताया, “28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इंडिया ब्लॉक के सभी शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। इस समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और राजद नेता तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना है।” जहां तक ​​मंत्री पद की बात है, पूरी संभावना है कि हर चार सीट जीतने पर एक मंत्री पद की प्रारंभिक योजना के अनुसार, कांग्रेस से चार मंत्री हो सकते हैं।

इस बार के विधानसभा चुनाव में झामुमो की हुई है शानदार वापसी

झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं, जो पार्टी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। कांग्रेस को 16 सीटें मिलीं, राजद को चार और भाकपा (माले) को दो सीटें मिलीं। समझौते के अनुसार, राजद को एक मंत्री पद दिया जा सकता है। सोरेन ने बीते रविवार 24 नवंबर को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले राज्य में इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना था। सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दिया।

28 नवंबर को हेमंत बनेंगे सोरेन 2.0

28 नवंबर को शपथ ग्रहण होने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे। गंगवार से मुलाकात के बाद सोरेन ने संवाददाताओं को बताया था, “मैं राज्यपाल से मिला। हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया और गठबंधन सहयोगियों का समर्थन पत्र उन्हें सौंपा। उन्होंने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा।” सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जिसे 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग करके बनाया गया था। वे चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राज्य विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 सीटों का है।

झारखंड की खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

Veteran leaders attend cm swearing in ceremony hemant become soren 2 point 0 on november 28

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 25, 2024 | 04:54 PM

Topics:  

  • Hemant Soren
  • Jharkhand Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

झारखंड में आज हो सकते हैं अहम फैसले, कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार पेश करेगी यह एक्ट

2

बंगाल बाद में, पहले झारखंड की सत्ता पाने की तैयारी! जेपी नड्डा ने संभाली कमान

3

पहले BJP नेताओं से मुलाकात…अब हाई कोर्ट से मिली राहत, INDIA छोड़कर NDA में जा रहे हैं हेमंत सोरेन?

4

बिहार के बाद झारखंड में भी NDA सरकार! बीजेपी नेता से CM हेमंत की मुलाकात, सूबे में बढ़ी सियासी हलचल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.