झारखंड में कल तेज हवाओं के साथ तूफान आने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि शनिवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया
रांची : झारखंड के अधिकतर हिस्सों में रविवार यानी 18 मई को तेज हवाओं के साथ तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। मौसम विभाग ने कहा है कि 18 मई को राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी भागों के करीब 20 जिलों में आंधी और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति की तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि शनिवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम बुलेटिन में कहा गया कि 21 मई तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की होगी गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में आए इस बदलाव के कारण अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। झारखंड में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, शुक्रवार को डालटनगंज में सबसे अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गोड्डा, गढ़वा और सरायकेला में तापमान क्रमशः 41.7, 41.5 और 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Jharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
झारखंड में बड़ा हादसा! बंद कोयला खदान में घुसे 4 युवकों की जहरीली गैस से दर्दनाक मौत, इलाके में मचा कोहराम
Monsoon Update: दिल्ली-UP समेत MP में बदला मौसम का मिजाज, एयरपोर्ट पर मची खलबली; कई फ्लाइट्स लेट
आज़मगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार, चार लोगों की मौके पर ही मौत, एक घायल
झारखंड के संथाल परगना में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई जिलों का पारा सामान्य से अधिक
इससे पहले झारखंड के इन इलाकों का पारा था सबसे अधिक
इससे पहले बीते 11 मई को झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा गया और पाकुड़ जिले में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बीते शनिवार को पाकुड़ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर 40.3 डिग्री सेल्सियस और डालटनगंज में 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। भीषण गर्मी के बीच राज्य भर में करीब 74,500 ट्यूबवेल खराब हो गए हैं। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि खराब पड़े ट्यूबवेल की मरम्मत के लिए 259 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
