मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

JPSC-JSSC Students Silent March: रांची में लाठीचार्ज के विरोध में JPSC-JSSC छात्र सड़कों पर उतर गए हैं । मुंह पर पट्टी बांधकर और फ्लैशलाइट जलाकर 2 किमी मौन जुलूस निकाला।
Ranchi Students Silent March
रांची में मुंह पर पट्टी बांधकर और फ्लैशलाइट जलाकर JPSC-JSSC छात्रों ने 2 किमी मौन जुलूस निकाला।सोर्स- IANS
Published on: 
Updated on: 

Ranchi Student Protest Update: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और सोमवार को झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में छात्रों का आंदोलन मंगलवार की शाम को एक अलग रूप में नजर आया। आंदोलनरत छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मौन जुलूस निकाला।

कई छात्रों ने अपने मुंह पर पट्टी बांध रखी थी, जबकि कुछ ने मुंह पर अंगुली रखकर मौन विरोध का संदेश दिया। जुलूस के दौरान छात्रों ने शिबू सोरेन के कटआउट और नारों लिखी तख्तियां भी ले रखी थीं। कई छात्रों ने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाकर भी अपना विरोध दर्ज कराया।

छात्रों ने निकाला 2 किमी निकाला मौन मार्च

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र पांच जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच कराने और भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल देवेंद्र नाथ महतो पिछले 10 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल पर हैं। इसके विरोध में बड़ी संख्या में आंदोलनरत छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मौन जुलूस निकाला। करीब दो किलोमीटर के इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।

JPSC-JSSC Students Silent March
रांची में लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे JPSC-JSSC छात्र।सोर्स- IANS

सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान भी उन्होंने भूख हड़ताल जारी रखने की बात कही है।

विधानसभा घेराव के दौरान हुई पुलिसिया कार्रवाई

सोमवार को विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों ने कई स्तर की बैरिकेडिंग पार कर विधानसभा के करीब पहुंचने की कोशिश की थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। बाद में लाठीचार्ज भी किया गया। इसके विरोध में

इस दौरान कई छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया। छात्रों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं और आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।

एजेंसी इनपुट के साथ...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com