-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Major Accident In Mgm Hospital Two Dies Due To Roof Collapse What Did Minister Irfan Ansari Said
Jharkhand: MGM हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, छत गिरने से दो की मौत; क्या बोले मंत्री इरफान अंसारी?
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जब्कि 15 में से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इरफान अंसारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर एक कैबिन बना हुआ था, जो बेसहारा शवों को रखने के लिए था।

मंत्री इरफान अंसारी, फोटो - सोशल मीडिया
रांची : झारखंड के महात्मा गांधी मेमोरियल यानी MGM अस्पताल में बीते दिनव शनिवार शाम एक जर्जर भवन की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 में से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने घटना पर दुख जताया और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
स्वास्थ्य मंत्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “अगर ऐसा हादसा अस्पताल में होता है, तो वह दिल को बहुत दुख देता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर रात में सारा काम छोड़कर मैं सचिव के साथ मौके पर गया। वहां जाकर देखा कि पूरी इमारत नहीं गिरी थी, बल्कि छत का हिस्सा गिरा था। इसी में एक विकलांग और एक गरीब व्यक्ति की मौत हो गई। एक शव अभी भी निकाला जा रहा है।”
विपक्ष पर भी साधा निशाना
इरफान अंसारी ने आगे बताया कि दुर्घटनास्थल पर एक कैबिन बना हुआ था, जो बेसहारा शवों को रखने के लिए था। उन्होंने कहा, “वहां सरकार की ओर से पूरा ध्यान दिया जा रहा था। भाजपा के कुछ लोगों ने मुझे वहां जाने से रोका और कहा कि ये लावारिस लोग हैं। लेकिन मैं गया और खुद मौके पर हालात देखे।”
सम्बंधित ख़बरें
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
रांची बना ‘छोटा जंतर-मंतर’: JPSC धांधली के खिलाफ छात्रों का आमरण अनशन, CJP भी साथ, क्या झुकेगी सरकार?
14वीं सिविल सेवा परीक्षा धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार की जंग! आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो, पंजाब से भी मिल रहा सपोर्ट
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां टैप करें
सरकार ने दिया मुआवजा, विपक्ष पर लगाया राजनीति करने का आरोप
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तुरंत दी गई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना वजह इस घटना को मुद्दा बनाया जा रहा है। अगर आप सच में भलाई चाहते हैं, तो सुझाव दें, लेकिन हर बात में राजनीति करना सही नहीं है। मंत्री इरफान अंसारी ने यह भी बताया कि यह इमारत काफी पुरानी थी और अब वहां एक नया मेडिकल कॉलेज बन चुका है। पुराने भवन से सामान हटाने का काम चल रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
Major accident in mgm hospital two dies due to roof collapse what did minister irfan ansari said
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM













