-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Mahua Majhi Targets Bjp Coalition Politics Bihar Odisha Updates
BJP का गठबंधन ‘विनाशकारी’, सांसद महुआ माझी बोलीं-क्षेत्रीय दलों को बर्बाद करना भाजपा की रणनीति
- Written By: सजल रघुवंशी
JMM MP Statement: जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि भाजपा जिस क्षेत्रीय दल से गठबंधन करती है, अंततः उसी को नुकसान पहुँचाती है। अब इस बयान ने भाजपा की गठबंधन राजनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

महुआ माझी (स्त्रोत- सोशल मीडिया)
JMM MP Criticizes BJP Coalition: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की राज्यसभा सांसद महुआ माझी ने केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर गंभीर राजनीतिक प्रहार किया है। आईएएनएस के साथ बातचीत में उन्होंने दावा किया कि भाजपा जिस भी क्षेत्रीय पार्टी के साथ गठबंधन करती है, उसका अंततः नुकसान ही होता है।
महुआ माझी ने बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम को जनादेश का अपमान करार देते हुए कहा कि नीतीश कुमार का चेहरा देखकर वोट देने वाली जनता के साथ यह सरासर धोखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा का यह रवैया अन्य क्षेत्रीय दलों के लिए एक सबक है, जो भविष्य में किसी भी गठबंधन से पहले दो बार सोचने को मजबूर होंगे।
ओडिशा का उदाहरण देकर किया आगाह
झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माझी ने अपने आरोपों को पुष्ट करने के लिए ओडिशा का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल (बीजेडी) के साथ भाजपा का जो व्यवहार रहा, वह किसी से छिपा नहीं है। पहले बीजेडी के समर्थन से संसद में कई विवादित बिल पारित कराए गए और बाद में उसी पार्टी की जड़ों को खोखला कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेडी के कई सांसदों को तोड़कर भाजपा में शामिल करना इस कहावत को चरितार्थ करता है कि “जिस थाली में खाया, उसी में छेद कर दिया।”
सम्बंधित ख़बरें
6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
भूख हड़ताल-लाठीचार्ज-इस्तीफा… खरगे के बयान पर संबित पात्रा का तीखा हमला, पूछा- JPSC पर चुप क्यों कांग्रेस?
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
रांची बना ‘छोटा जंतर-मंतर’: JPSC धांधली के खिलाफ छात्रों का आमरण अनशन, CJP भी साथ, क्या झुकेगी सरकार?
राज्यपालों की भूमिका पर उठाए सवाल
राज्यपालों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के मुद्दे पर महुआ माझी ने भाजपा पर संवैधानिक पदों के राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने जगदीप धनखड़ के पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहते हुए ममता बनर्जी के साथ उनके टकराव को याद दिलाया और कहा कि एक निष्पक्ष संवैधानिक पद को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया गया था। उन्होंने झारखंड का जिक्र करते हुए कहा कि यहाँ भी राज्यपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को परेशान करने की कोशिशें की गई थीं। उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी की चिंताएं पूरी तरह से जायज हैं क्योंकि भाजपा राज्यों में अपनी राजनीतिक चालें चलने के लिए राज्यपाल के पद का उपयोग करती है।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद कैसी होगी बिहार की नई सरकार? नई सरकार का फाइनल खाका आया सामने!
मिडिल ईस्ट संकट पर भी सवाल
मिडिल ईस्ट तनाव और वैश्विक तनाव पर महुआ माझी ने सरकार की विदेश नीति को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार “विश्वगुरु” बनने का दावा तो करती है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय संकट के समय अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाता। उन्होंने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ का हवाला देते हुए कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा और उनकी स्वदेश वापसी होनी चाहिए। माझी ने कहा कि मौजूदा दौर में दुनिया युद्ध की दहलीज पर है और ऐसे समय में परमाणु संकट के खतरों को देखते हुए सरकार को संयम और कूटनीतिक संतुलन के साथ काम करने की आवश्यकता है।
Mahua majhi targets bjp coalition politics bihar odisha updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMCSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
Aug 04, 2026 | 02:08 PMDabur Products Ban:100% शुद्धता का दावा पड़ा भारी FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, जानिए क्यों?
Aug 04, 2026 | 02:04 PMLock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Aug 04, 2026 | 02:04 PMBigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Aug 04, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM













