Jharkhand: मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने वाली महिलाएं घर बैठे कर लें ये काम, वरना बढ़ जाएगी परेशानी
मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार 18 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देती है। नियम के मुताबिक, यह पैसा हर महीने की 15 तारीख तक बैंक खाते में पहुंच जाना चाहिए।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कॉन्सेप्ट फोटो
रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की खास योजना “मंईयां सम्मान योजना” के तहत कई महिलाओं को पिछले तीन महीनों से पैसा नहीं मिला है। इस वजह से लोग परेशान हैं और ब्लॉक ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं।
लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे ही अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। आज हम आपको इसे आसान तरीके से जांचने का पूरा तरीका बताने जा रहे हैं, तो इसके लिए पढ़ते जाइए इस आर्टिकल को अंत तक।
ऐसे देखें आवेदन की स्थिति
सबसे पहले आपको अपने फोन या कंप्यूटर पर मंईयां सम्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in ओपन कर लेना होगा। वेबसाइट ओपन करने के बाद आपको वहां “स्टेटस चेक करें” का एक ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें। फिर आपको अपना आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद एक कैप्चा कोड आएगा, जिसे ध्यान से भरें।
सम्बंधित ख़बरें
5 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा घिरा! सहयोगी महिला नक्सली गिरफ्तार, कमांडरों में मचा हड़कंप
SSC ऑनलाइन परीक्षा में बड़ा हेरफेर! रिमोट एक्सेस से अपने-आप हल हुए सवाल, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
Aman Saw Encounter Case: झारखंड HC ने लिया स्वत: संज्ञान, परिवार ने लगाया था आरोप, बढ़ी सरकार की मुश्किलें
झारखंड में भाजपा का ‘महिला कार्ड’: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन को पत्र, क्या बदलेगा राज्य का सियासी समीकरण?
सब कुछ सही भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपको दिख जाएगा कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं, और पैसा क्यों नहीं आया। यह तरीका बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता।
इस योजना में झारखंड की हर एक महिला है 2500 रुपये
मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार 18 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देती है। नियम के मुताबिक, यह पैसा हर महीने की 15 तारीख तक बैंक खाते में पहुंच जाना चाहिए। लेकिन इस बार सिर्फ 38 लाख महिलाओं को ही पैसा मिल पाया है। बाकी लोगों का पैसा अभी रुका हुआ है।
झारखंड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इस वजह से पैसे आने में हो रही है देरी
प्रशासन का कहना है कि आवेदनों की जांच का काम चल रहा है। कई लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन अभी पूरा नहीं हुआ है। रांची के डीसी ने हाल ही में कहा कि सभी लाभार्थियों को अपना फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना जरूरी है। यह सत्यापन मुफ्त में होता है, और इसके बाद ही पैसा खाते में आएगा। अगर आपको भी पैसा नहीं मिला है, तो पहले वेबसाइट पर स्टेटस चेक करें। अगर वहां कोई दिक्कत दिखे, तो अपने नजदीकी ब्लॉक ऑफिस जाकर सत्यापन करवाएं।
