झारखंड के पलामू में लॉरेंस के यार का एनकाउंटर, गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने किया ढेर
झारखंड से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के पलामू जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर अमन साहू को मार गिराया। अमन खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताता था।
- Written By: राहुल गोस्वामी
पलामू में लॉरेंस के यार का एनकाउंटर,
रांची : झारखंड सं मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के पलामू जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर अमन साहू को मार गिराया। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब गैंगस्टर अमन साहूके गिरोह के सदस्य उसे पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे।
जानकारी दें कि, राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने एक दिन पहले ही कहा था कि झारखंड में अधिकतर अपराध की साजिशें जेलों के अंदर रची जाती हैं और आपराधिक गिरोहों की मदद से उसे अंजाम दिया जाता है। उनके इस बयान के एक दिन बाद यह घटना सामने आई है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया पुलवामा हमले का बदला! आतंकी हमजा बुरहान की हत्या की ली जिम्मेदारी
पिंपरी-चिंचवड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ! फर्नीचर मॉल पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें VIDEO
इंदौर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा, बिल्डर को धमकाने के मामले में हुई गिरफ्तारी
Aman Saw Encounter Case: झारखंड HC ने लिया स्वत: संज्ञान, परिवार ने लगाया था आरोप, बढ़ी सरकार की मुश्किलें
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ की यह घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई जब 150 से अधिक मामलों में आरोपी और कुछ मामलों में दोषी ठहराए गए गैंगस्टर को छत्तीसगढ़ की रायपुर जेल से रांची लाया जा रहा था। मेदिनीनगर के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (SDPO) मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि साहूके गिरोह के सदस्यों ने उस वाहन पर अचानक हमला कर दिया जिसमें उसे लाया जा रहा था और रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंधेरीटोला के पास उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें अमन साहू को कई गोलियां लगी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस तरह गोलीबारी में साहूमारा गया जबकि एक पुलिसकर्मी घाायल हो गया।
इस बाबत झारखंड के DGP गुप्ता ने बताया कि अमन साहूउर्फ अमन साहू को रायपुर से रांची लाया जा रहा है। महानिरीक्षक (आईजी) ऑपरेशन अमोल होमकर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। DGP ने बीते सोमवार को कहा था, ‘‘तीन गैंगस्टर – विकास तिवारी, अमन श्रीवास्तव और अमन साहू- जेलों के अंदर से आपराधिक साजिशों को अंजाम दे रहे हैं। सिमडेगा और हजारीबाग जेलों में छापेमारी की गई है।”
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं गैंगस्टर अमन साहूके खिलाफ झारखंड के कई जिलों के कई थाना क्षेत्रों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं पलामू में एक दर्जन से भी बड़े आपराधिक घटनाओं के मामले में भी अमन के खिलाफ केस दर्ज थे और वह वांछित था। अमन हार्डकोर माओवादी भी रहा है।
वहीं अमन खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताता था। कहते हैं कि अमन लॉरेंस को गुर्गे सप्लाई किया करता था, तो वहीं उसे बदले में उसे हाईटेक हथियार मिलते थे। अमन को महंगे कपड़ों और ऐय्याशी का भी शौक था। अमन और लॉरेंसके बीच मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा मिडलमैन का काम करता था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
