झारखंड : सीएम सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने रांची पहुंचे अखिलेश यादव, थोड़ी ही देर में शुरू होगी कार्यक्रम
झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत के बाद सोरेन आज 28 नवंबर को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। झारखंड में यह पहला मौका है जब पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाली मौजूदा सरकार फिर से सत्ता में लौटी है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
अखिलेश यादव (फोटो सोर्स - मीडिया गैलरी)
रांची : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार 28 नवंबर को झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रांची एयरपोर्ट पहुंचे। सपा अध्यादव ने कहा, “मैं हेमंत सोरेन और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को एक और मौका देने के लिए लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। झारखंड के नतीजों ने देश के लिए सकारात्मक परिणाम दिया है।”
झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत के बाद सोरेन आज झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। झारखंड में यह पहला मौका है जब पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाली मौजूदा सरकार फिर से सत्ता में लौटी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत अन्य नेता इस समारोह में शामिल होने वाले हैं।
अरविंद केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की थी पुष्टि
बीते मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की पुष्टि की और झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की जीत को “बहुत प्रेरणादायक” बताया। मंगलवार को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
अखिलेश के जन्मदिन पर नया सियासी पोस्टर; श्रीकृष्ण के रूप में दिखे सपा प्रमुख, हाथ में संविधान ने बढ़ाई राजनीति
81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटों के साथ जेएमएम ने इंडिया ब्लॉक को जीत दिलाई। जेएमएम ने 34 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगियों ने 22 सीटें हासिल कीं। सहयोगियों में से कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं, आरजेडी ने चार और सीपीआई-एमएल ने दो सीटें जीतीं। झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने केवल 24 सीटें जीतीं। भाजपा ने 21 सीटें हासिल कीं, जबकि उसके सहयोगी आजसू पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जेडी-यू ने एक-एक सीट जीती। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने एक सीट जीती, जिसके प्रमुख जयराम कुमार महतो डुमरी निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए।
झारखंड की खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
