PM मोदी से मिले हेमंत-कल्पना, अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का दिया न्योता
झामुमो की जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली दौरे पर हैं। इस बीच आज 26 नवंबर को हेमंत और कल्पना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बता दें, पीएम मोदी से मिलने से पहले हेमंत और उनकी पत्नी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने संसद भवन पहुंचे थे।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
डिजाइन फोटो (सोर्स - एक्स)
नेशनल डेस्क : झारखंड में एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा लीड इंडिया गठबंधन सरकार बनाने वाली है। झामुमो की जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली दौरे पर हैं। इस बीच आज 26 नवंबर को हेमंत और कल्पना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बता दें, पीएम मोदी से मिलने से पहले हेमंत और उनकी पत्नी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने संसद भवन पहुंचे थे।
ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार के झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 81 में से 34 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा ने 21 सीट ही जीत पाई है। झारखंड में 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। इस षपथ ग्रहण समोरोह में इंडिया ब्लॉक के कई दिग्गज नेता शमिल होने वाले हैं। बीते दिनों हेमंत सोरेन इंडिया ब्लॉक के दिग्गज नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने के लिए न्योता देने के लिए रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले हेमंत
पीएम मोदी से मुलाकात करने की जानकारी हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स के जरिए दी है। उन्होंने एक्स पर पीएम मोदी के साथ की तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है, “आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें 28 नवंबर को अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।”
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
आज दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी से मुलाकात कर उन्हें 28 नवंबर को अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। pic.twitter.com/dPgWW6l7ir — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 26, 2024
आपको यह भी बता दें कि पीएम मोदी से मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, आप सभी को नमस्कार। आने वाले दिनों में भी बैठकें होंगी। बहुत सारी बातें हैं। हमें अपनी सरकार बनानी है। हम यहां आशीर्वाद के लिए आए हैं।
यहां देखिए वीडियो
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “आप सभी को शुभकामनाएं…आने वाले दिनों में भी मुलाकात होंगी…बहुत सारी चीजें हैं। हमें अपनी सरकार बनानी है। हम यहां आशीर्वाद लेने आए हैं।” pic.twitter.com/UihtTzTKfM — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2024
झामुमो के ग्रांड वापसी के लिए हेमंत ने कल्पना को दिया श्रेय
जानकारी के लिए बताते चलें कि हेमंत सोरेन जब जेल में थे, उसी समय उनकी पत्नी कल्पान सोरेन ने राजनीति में कदम रखी। कल्पना इस बार के विधानसभा चुनाव में गांडये विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में थी। उन्होंने बीजेपी की मुनिया देवी को हराकर गांडेय की विधायक बन गई है। इससे पहले इसी साल गांडेय सीट पर उपचुनाव भी हुआ था, उसमें भी कल्पान इस सीट से जीत गईं थीं। इस बार के विधानसभा चुनाव में झामुमो गठबंधन की शानदार जीत के बाद हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन को स्टार कैंपेनर कहकर संबोधित भी किया। इतना ही नहीं उन्होंने झामुमो की जीत का श्रेय भी कल्पना को ही दिया। कल्पना झामुमो के लिए स्टार प्रचारक के रूप में काम की थीं।
चुनाव की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
