झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे।
- Written By: आकाश मसने
शिबू सोरेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा की।
81 वर्षीय शिबू सोरेन को जून के अंतिम सप्ताह में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनके इलाज के दौरान हेमंत सोरेन समेत पूरा सोरेन परिवार दिल्ली में ही कैंप कर रहा था, हालांकि मुख्यमंत्री अपनी सरकारी जिम्मेदारियों के चलते कुछ बार रांची भी लौटे।
शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में एक प्रभावशाली और ऐतिहासिक चेहरा थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी और कई बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में देश की सेवा की। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड में अंधविश्वास बना मौत का कारण! तांत्रिक के कहने पर राख खा रहा था परिवार, 10 दिन में पांच की मौत
48 घंटे में 3 बच्चों की मौत! झारखंड में ब्रेन मलेरिया ने मचाया हड़कंप
JPL फाइनल के दौरान रांची में बड़ा हादसा, स्टेडियम के गेट पर भगदड़ में कई घायल, फैंस ने की तोड़फोड़
Dhanbad SBI Bank Fraud: 1.25 करोड़ घोटाले में फरार दो आरोपियों को CBI ने 20 साल बाद पकड़ा
हेमंत सोरेन ने दी जानकारी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शुन्य हो गया हूं।
आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ… — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 4, 2025
डॉक्टरों ने 8:56 बजे मृत घोषित किया
सर गंगा राम अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को सुबह 8:56 बजे मृत घोषित कर दिया गया। किडनी की समस्या से जूझ रहे सोरेन को डेढ़ महीने पहले स्ट्रोक हुआ था। वह लगभग एक महीने तक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रहे। डॉक्टरों की एक टीम आईसीयू में लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। लेकिन अंततः उन्हें बचाया नहीं जा सका।
