धर्मेंद्र प्रधान ने INDIA गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ झारखंड को लूटने और बर्बाद करने का किया है काम
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता धर्मेद्र प्रधान ने झामुमो नीत इस गठबंधन पर भाई-भतीजावाद एवं वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया है। लोगों की कीमत पर सिर्फ अपने नेताओं का विकास करने का ही काम किया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
धर्मेंद्र प्रधान
रांची : झारखंड में अज से महज कुछ ही दिनों बाद 13 नवंबर को पहले चरण की मतदान होनी है। ऐसे में झारखंड का चुनवी पारा काफी तेज हो गया है। एक नेता दूसरे नेता पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी चुनावी माहौल में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को ‘इंडिया’ गठबंधन पर झारखंड को बर्बाद करने और लूटने का आरोप लगाया है तथा लोगों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले ‘‘भ्रष्ट” गठबंधन को सत्ता से बाहर कर देने की अपील की है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता धर्मेद्र प्रधान ने झामुमो नीत इस गठबंधन पर भाई-भतीजावाद एवं वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया है। प्रधान ने पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि इंडी गठबंधन ने झारखंड को बर्बाद किया है और इसके साथ लूटने का काम भी किया है। आप उसे (सत्ता से) उखाड़ फेंकिए।
यह भी पढ़ें – शुभेंदु अधिकारी को दूसरे राज्यों में भी मिलेगी Z कैटेगरी सुरक्षा, उपचुनाव में BJP और TMC में होगा करारा टक्कर
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तापमान, NDA और INDIA गठबंधन में ‘बाड़ेबंदी’ तेज
Jharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
झारखंड में INDIA गठबंधन टूटने से बचा! राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी ड्रामा खत्म, कैसे माने हेमंत सोरेन?
झारखंड में भाजपा का ‘महिला कार्ड’: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन को पत्र, क्या बदलेगा राज्य का सियासी समीकरण?
झामुमो नीत गठबंधन ने भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया है तथा लोगों की कीमत पर सिर्फ अपने नेताओं का ही विकास करने का काम किया है। उन्होंने स्थानीय संस्कृति एवं पहचान को अक्षुण्ण रखने के लिए लोगों से भाजपा को सत्ता में लाने की अपील की है। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि झारखंड में आने वाले 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।वहीं मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।आपको यह भी बताते चलें कि झारखंड में बीजेपी के कई दिग्गज नेता ने चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने का काम किया है। क्या इसका असर झारखंड विधानसभा चुनाव में दिखेगा या नहीं यह तो चुनाव आयोग के नतीजे का बाद ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें – ट्रंप के जीतते ही बदले ड्रैगन के बोल! पहले दी बधाई फिर किया ये खास अनुरोध
