- Hindi News »
- Jharkhand »
- Dhanbad Coal Mine Collapse 9 Workers Dead Tragic Accident
धनबाद में धंसी कोयला खदान, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत, चारों तरफ मची चीख-पुकार
- Written By: अभिषेक सिंह
Dhanbad coal Mine accident: झारखंड में धनबाद के बाघमारा इलाके में एक कोयला खदान धंसने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

धनबाद में कोयला खदान धंसने से 9 मजदूरों की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dhanbad coal Mine accident: झारखंड के धनबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। केशरगढ़ में एक अवैध कोयला खदान के धंसने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। इतना ही नहीं मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक 2 में हुआ। यहाँ अवैध रूप से एक कोयला खदान चलाई जा रही थी। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। घटना की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
सूचना के मुताबिक खदान धंसने से 9 मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई मजदूर मलबे के अंदर दबे हुए हैं। विधायक सरयू राय ने एसएसपी धनबाद को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुँचा और बचाव कार्य शुरू किया। सरयू राय ने अपने पोस्ट में इस पर सवाल भी उठाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Supreme Court: फैसलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, HC को 3 महीने में फैसले सुनाने का निर्देश
नागपुर: कोयले को ‘कचरा’ बताकर हेराफेरी का खेल, डुमरी साइडिंग पर CBI; रेलवे और वेकोलि की संयुक्त छापेमारी
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
400+ केस, लाखों का इनाम…झारखंड में 27 माओवादियों ने डाले हथियार! मुख्यधारा की चुनी राह
विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
सरयू राय ने अपने पोस्ट में लिखा, धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर एक अवैध खनन खदान के धंसने से आज रात 9 मजदूरों की मौत हो गई है। अवैध खनन माफिया मृतकों के शवों को ठिकाने लगाने में जुटे हैं। मैंने धनबाद एसएसपी को इसकी सूचना दे दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चुनचुन नाम का एक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन कर रहा था।
बाघमारा,धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध खनन की चाल धँसने से आज रात 9 मज़दूरों की मौत हो गई है.अवैध खनन माफिया मृतकों का शव निपटाने में लगे हैं.इसकी सूचना मैंने #ssp #धनबाद को दे दी है.प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था. — Saryu Roy (@roysaryu) July 22, 2025
घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है। धनबाद के बाघमारा और उसके आसपास के इलाकों में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, क्योंकि यहाँ बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन होता है और प्रशासन इसे रोकने में नाकाम साबित हुआ है।
यह भी पढ़ें: सीलमपुर में भरभराकर ढही इमारत, मलबे में दबे लोग, देखें भयावह VIDEO
इस हादसे ने एक बार फिर अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह इलाका पहले से ही अवैध कोयला कारोबार के लिए बदनाम रहा है, जहाँ आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं, जिनमें कई लोगों की जान चली जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत के बिना यह अवैध कारोबार फल-फूल नहीं सकता।
Dhanbad coal mine collapse 9 workers dead tragic accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Karnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














