Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वैष्णो देवी रोपवे परियोजना का हो रहा विरोध, रैली में शामिल हुए सैकड़ों लोग

वैष्णो देवी रोपवे जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक लोकप्रिय परिवहन साधन है। यह रोपवे वैष्णो देवी भवन से शुरू होता है और भैरों मंदिर पर समाप्त होता है।

  • By अदिति भंडारी
Updated On: Dec 16, 2024 | 02:39 AM

वैष्णो देवी रोपवे परियोजना का हो रहा विरोध, रैली में शामिल हुए सैकड़ों लोग (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जम्मू : जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ रविवार को सैकड़ों लोगों ने कटरा के मुख्य बाजार में रैली निकाली और श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। कटरा जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर है।

यह रैली शालीमार पार्क से शुरू हुई और बस पड़ाव पर समाप्त हुई जिसमें पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा शामिल हुए। इसमें भाग लेने वाले लोगों ने रोपवे विरोधी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद पिछले महीने दर्ज की गई प्राथमिकी के संबंध में गिरफ्तार लोगों की रिहाई की भी मांग की।

रोपवे परियोजना के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रही ‘श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति’ के एक नेता ने बताया कि समिति ने अपनी मांगों के समर्थन में 18 दिसंबर को कस्बे में पूर्ण हड़ताल का आह्वान किया है।

देश से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

पिछले महीने श्राइन बोर्ड ने ताराकोट मार्ग से सांझी छत के बीच 12 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 250 करोड़ रुपये की यात्री रोपवे परियोजना को आगे बढ़ाने का फैसला किया था जिसके बाद दुकानदारों, मजदूरों और इस मार्ग पर काम करने वाले टट्टू और पालकी मालिकों ने चार दिनों तक बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। इन लोगों को डर है कि इससे उनकी आजीविका छिन जाएगी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनकारी मंदिर बोर्ड के खिलाफ नहीं बल्कि रोपवे परियोजना के खिलाफ हैं। वैष्णो देवी ट्रेक मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह जामवाल ने कहा कि समिति के पांच सदस्य 18 दिसंबर को कटरा बंद के दौरान भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उपराज्यपाल या गृह मंत्री से लिखित आश्वासन चाहते हैं कि कोई रोपवे नहीं बनाया जाएगा।”

–एजेंसी इनपुट के साथ

Vaishno devi ropeway project hundreds of people joined protest rally

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2024 | 02:39 AM

Topics:  

  • Jammu and Kashmir
  • Vaishno Devi Temple

सम्बंधित ख़बरें

1

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उरी हाइड्रो प्लांट पर पाक हमला किया था नाकाम, 19 CISF जवानों का मिला सम्मान

2

VIDEO: दिल्ली ब्लास्ट पर महबूबा मुफ्ती के बयान से मचा सियासी घमासान, विरोध तेज

3

जितना ज्यादा खून…उतना वोट! महबूबा के बयान पर BJP आगबबूला, दिल्ली ब्लास्ट पर मचा सियासी बवाल!

4

360 किलो विस्फोटक, तेज लाइट और एक गलती…कश्मीर के नौगामा थाने में हुए धमाके पर बड़ा खुलासा!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.