J&K के त्राल में आतंकी हमला; UP का मजदूर प्रीतम सिंह घायल, सेना का सर्च अभियान जारी

नई सरकार के गठन के बाद से जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में तेज़ी से इज़ाफ़ा होता जा रहा है। गांदरबल में हुए आतंकी हमले के बाद अब पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकी घटना हुई है।
जम्मू कश्मीर के त्राल में सेना का सर्चिंग अभियान
त्राल इलाके में सर्चिंग करती सेना [स्रोत: ANI]
Published on
Updated on

पुलवामा: जम्मू कश्मीर के पुलवामा स्थित त्राल इलाके में आतंकी घटना की खबर सामने आई है। न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार आतंकियो ने त्राल क्षेत्र में आतंकी घटना को अंजाम दिया है, जिसमे उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक मजदूर प्रीतम सिंह घायल हो गया है।

आतंकियों की गोली से घायल हुए प्रीतम सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस आतंकी घटना के बाद पुरे इलाके में सेना ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है और आतंकियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि सेना को अबतक आतंकियों का सुराग नहीं मिला है।

लेकिन इस घटना के बाद त्राल इलाके में आतंकियों का मूवमेंट मानकर सेना पुरे क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रही है। आतंकी घटना में घायल हुआ मजदुर प्रीतम सिंह उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है, जो यहां मजदूरी का काम करने के लिए आया था लेकिन वह आतंकियों की गोली से घायल हो गया।

बता दें कि इसके पहले जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले में एक इंजीनियर तथा एक डॉक्टर सहित पांच अन्य लोग घायल हुए थे और सेना ने इस घटना में बारामुला से कुछ दूर एक आतंकी को मार गिराया था। उसके बाद यह दूसरी आतंकी वारदात सामने आई है, जिससे सेना एक बार फिर अलर्ट मोड में है।

लगातार सामने आ रही आतंकी घटनाओं के बाद अब जम्मू कश्मीर की नवगठित उमर अब्दुल्ला सरकार पर भी सवालियां निशान लगने लगे है। हालांकि इसके पहले सूबे में हुई आतंकी घटना को लेकर खुद सीएम उमर अब्दुल्ला तथा राज्य के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने संज्ञान लिया है और हताहत हुए लोगो के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com