जम्मू कश्मीर: बांडीपोर में सेना के शिविर पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में दुम दबाकर भागे आतंवादी
उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा में 14 राष्ट्रीय राइफल्स शिविर पर आतंकी हमले की खबर सामने आई है। आतंकियों ने शनिवार 1 नवंबर को जवानों के शिविर पर हमला किया। भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादी वहां से भाग निकले।
- Written By: प्रीति शर्मा
प्रतीकात्मक तस्वीर
श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा में 14 राष्ट्रीय राइफल्स शिविर पर आतंकी हमले की खबर सामने आई है। आतंकियों ने शनिवार 1 नवंबर को जवानों के शिविर पर हमला किया। हालांकि इसके बाद भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादी वहां से भाग निकले। बता दें कि इससे पहले भी आतंकियों ने बडगाम में दो प्रवासी मजदूरों पर भी गोली चलाई गई थी। जिसके बाद सेना ने आतंकियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी थी।
जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने रात के करीब साढ़े नौ बजे बांडीपोरा जिले में सेना के 14 आरआर के एक शिविर पर हमला करने की कोशिश की थी. इस दौरान शिविर पर उन्होंने दूर से गोलीबारी भी की। उन्होंने बाहरी गेट पर तैनात संतरी को निशाना बनाने की भी कोशिश की। जिसके बाद जवानों ने पोजीशन लेकर जवाबी फायरिंग शुरू की जिसकी वजह से डर कर आतंकी दुम दबाकर भाग निकले। फिलहाल उस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बडगाम में दो लोगों पर चली गोली
जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार शाम को आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के दो लोगों पर गोली चलाई जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मध्य कश्मीर जिले के मागम के मजहामा इलाके में गोली लगने की वजह से सूफियान और उस्मान घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालात गंभीर बताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पहलगाम हमले की पहली बरसी पर छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है भावनगर का ये परिवार
ऑपरेशन त्राशी-1: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के 8 जवान घायल
पहलगाम जैसी क्रूरता दोहराई…अल्लाह-हू-अकबर बोलकर करवाई उठक-बैठक, क्रिश्चियन लड़की को पीटा भी
देश में 4 दिनों में 2 धमाके…श्रीनगर ब्लास्ट पर लोग बोले-ऐसा धमाका कभी नहीं सुना, शव दूर-दूर उड़े
यह भी पढ़ें: नेहरू-गांधी परिवार की पांचवी पीढ़ी की लॉन्चिंग, राहुल गांधी संग अनोखे अंदाज में दिखे प्रियंका गांधी के बेटे रेहान
नहीं थम रहे आतंकियों के हमले
इससे पहले भी गुलमर्ग से छह किलोमीटर दूर स्थित सेना के वाहन पर भी आतंकी हमला हुआ था जिसमें दो सैनिक शहीद हो गए थे। वहीं आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के त्राल इलाके में उत्तर प्रदेश के श्रमिक शुभम कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके अलावा गांदरबल के गगनगीर इलाके में 20 अक्टूबर को सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों ने स्थानीय चिकित्सक और छह गैर स्थानीय मजदूरों पर गोली चलाई और उनकी हत्या कर दी थी। जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकी गतिविधियां और हमले की खबरें सामने आती रहती हैं।
