Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू कश्मीर: गुलमर्ग में सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमले को लेकर J&K उपराज्यपाल का बयान, ‘शहीदों का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ’

कश्मीर घाटी के गुलमर्ग के पास गुरुवार यानी 24 अक्टूबर को आतंकवादियों ने सेना के वाहन का निशाना बनाया। इस हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए और दो सिविलियन पॉर्टर ने भी अपनी जान गवाई है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Oct 25, 2024 | 07:13 AM

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Follow Us
Close
Follow Us:

जम्मू कश्मीर: कश्मीर घाटी के गुलमर्ग के पास गुरुवार यानी 24 अक्टूबर को आतंकवादियों ने सेना के वाहन का निशाना बनाया। इस हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए और दो सिविलियन पॉर्टर ने भी अपनी जान गवाई है। इसके अलावा तीन जवानों के घायल होने की भी सूचना मिली है। उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। इस आतंकी हमले को लेकर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Spoke to top army officials on heinous terror attack in Butapathri Sector. Directed for swift & befitting reply to neutralise terrorists. Operation in progress. Sacrifice of our martyrs will not go in vain. Condolences to their families. Praying for speedy recovery of injured. — Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) October 24, 2024

जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास बूटा पत्थर गुलमर्ग के नागिन पोस्ट इलाके के करीब सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला किया गया। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन पीएएफएफ ने ली है जो जैश ए मोहम्मद का प्रॉक्सी फ्रंट है। बता दें कि इससे तीन दिन पहले यानी रविवार को भी गांदरबल निर्माण स्थल पर आतंकवादियों ने प्रवासी मजदूरों पर हमला किया था। जिसमें 6 मजदूरों और एक डॉक्टर की मौत हो गई थी।

आतंकी हमले पर बोले उपराज्यपाल

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस आतंकी हमले की निंदा की और ट्वीट करते हुए कहा कि इस जघन्य आतंकी हमले पर सेना के शीर्ष अधिकारियों से बात की गई। आतंकवादियों को मार गिराने के लिए त्वरित और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इसके लिए सेना का ऑपरेशन जारी है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि हमारे शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मनोज सिन्हा ने इस आतंकी हमले में मारे गए शहीदों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।

सम्बंधित ख़बरें

7 साल पहले आज के दिन ही उजड़ गईं थीं 40 परिवारों की खुशियां, पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर घाटी में हाई अलर्ट

जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, आकिब नबी के पंजे में फंसी विपक्षी टीम, पहली बार हासिल किया ये ऐतिहासिक मुकाम

शोपियां लौटे रिटायर्ड ब्रिगेडियर दीप भगत, बोले- कभी सोचा नहीं था बिना हथियार यहां आ पाऊंगा

देवयानी राणा का भाषण क्यों हो रहा वायरल? विरोधी उमर अब्दुल्ला के विधायक भी जमकर कर रहे तारीफें, Video देखें

यह भी पढ़ें: भारत के इन राज्यों में दिखेगा चक्रवात ‘दाना’ का असर, जानिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Very unfortunate news about the attack on the army vehicles in the Boota Pathri area of North Kashmir which has resulted in some casualties & injuries. This recent spate of attacks in Kashmir is a matter of serious concern. I condemn this attack is the strongest possible terms &… — Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 24, 2024

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस मामले में शोक प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तरी कश्मीर के बूटा पत्थर इलाके में सेना के जवानों पर हमला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कश्मीर में हो रहे आतंकी हमले एक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा की और शहीदों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, इस हमले को लेकर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की चीफ महबूबा मुफ्ती ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि बारामूला में सेना के काफिले पर हुआ हमला चौंकाने वाला है। उन्होंने भी इस हमले की निंदा की और घायल सैनिकों के शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना की।

Jammu kashmir lieutenant governor said regarding the terrorist attack in gulmarg that sacrifice of the martyrs will not go in vain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 07:10 AM

Topics:  

  • Former CM Mehbooba Mufti
  • Jammu Kashmir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.