जम्मू कश्मीर में कठुआ में CISF कैंप में जवान ने चलाई गोली! सहायक कमांडेंट समेत 4 की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Kathua CISF Camp: जम्मू कश्मीर के कठुआ में शाम 7 बजे एक हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस गन से फायर कर दिया। इस घटना में 4 CISF जवानों की मौत से हड़कंप मच गया है। इस मामले की जांच जारी है।
Kathua CISF Camp
CISF कैंप कठुआ में 4 जवान शहीदसोर्स-(AI)
Published on: 
Updated on: 

Kathua CISF Camp Firing: जम्मू कश्मीर के कठुआ के CISF कैंप में गोली चलने की जानकारी सामने आई है। इस घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी जिससे चार जवानों की मौत की सूचना मिली है। पूरा मामला कठुआ जिले के बसोली इलाके में CISF का कैंप है, जहां पर मंगलवार की शाम फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया।

अधिकारियों के अनुसार, सेवा-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट यूनिट में ड्यूटी बदलने के दरमियान CISF जवानों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। बहस लड़ाई का रूप ले ली। इसी दौरान एक जवान ने अपने ही 4 सहकर्मियों पर गोली चला दी। फायरिंग में चार जवानों की मौत हो गई। शहीद जवानों में सहायक कमांडेंट अंकित कुमार पांडे एसआई लक्ष्मण सिंह सीटी संजीव कुमार सीटी मोहम्मद रफीक शामिल हैं।

Kathua CISF Camp
देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

मंगलवार शाम की घटना

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार शाम 7 बजे की है। इस घटना में मृतकों में सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट रैंक के अधिकारी के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। शुरुआती तौर पर घटना को आपसी गोलीबारी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, फायरिंग की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियां अभी तक स्पष्ट नहीं हैं।

इस घटना के बाद आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कठुआ जिला पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kathua CISF Camp
अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश

CISF मुख्यालय ने इस घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। CISF के महानिदेशक (DG CISF) खुद पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। साथ ही सीआईएसएफ की आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है।

बताया गया है कि आरोपी जवान 2009 बैच का कॉन्स्टेबल है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बहस किस बात को लेकर हुई थी और फायरिंग की नौबत कैसे आई।

बसोली का यह इलाका हिमाचल प्रदेश की सीमा के करीब स्थित है और इसकी सीमा हिमाचल के चंबा जिले से लगती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com