- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Indian Army Eliminated Two Terrorists Attempting To Infiltrate Across Loc
‘महादेव’ के बाद ‘शिवशक्ति’, आतंकियों के लिए ‘महाकाल’ बनी सेना, 2 नापाक आतंकी ढेर
Operation Shivshakti: भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Encounter In Jammu And Kashmir: सावन के पावन महीने में भारतीय सेना ने घाटी से नापाक आतंकियों का सफाया करने के लिए ‘महाकाल’ जैसा रौद्र रूप धारण कर लिया है। सोमवार को ‘ऑपरेशन महादेव’ चलाकर पहलगाम के गुनहगाहर सहित तीन आतंकियों को जहन्नुम पहुंचाने के बाद आज फिर आर्मी ने ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’ चलाकर दो दहशतगर्दों को ऊपर पहुंचा दिया है।
भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। यह घटना बुधवार तड़के हुई, जहाँ सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधियों का आभास होने पर तुरंत कार्रवाई की।
सेना ने 2 आतंकियों को पहुंचाया जहन्नुम
आर्म्ड फोर्सेज ने आतंकवादियों को घुसपैठ की कोशिश करते देखा। जिसके बाद जवानों ने तुरंत कार्रवाई की और भारी गोलीबारी के बीच दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया। ‘ऑपरेशन महादेव’ के बाद, सेना ने कहा कि उनका ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’ जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर में एक्सपर्ट ऑफिसर को नौसेना की कमान
13 जेट्स ढेर, 11 एयरफील्ड हुए ध्वस्त; ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का बड़ा खुलासा, जानें पाक ने कैसे टेके थे घुटने
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो, ‘एक्स’ पर तिरंगे के साथ दिखा खास लोगो
UP के 64 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 की मौत; जानें अपने शहर का हाल
सेना ने दी ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’ की जानकारी
घटना की जानकारी देते हुए, भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा, “ऑपरेशन शिवशक्ति। भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया। त्वरित कार्रवाई और सटीक गोलीबारी ने उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। तीन हथियार बरामद किए गए हैं।”
#WhiteKnightCorps#OPERATION SHIVSHAKTI In a successful anti-infiltration operation, alert troops of the #IndianArmy eliminated two terrorists attempting to infiltrate across the Line of Control. Swift action and accurate firepower thwarted the nefarious designs. Three weapons… — White Knight Corps (@Whiteknight_IA) July 30, 2025
पोस्ट में आगे बताया गया है कि हमारी खुफिया इकाइयों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से प्राप्त समन्वित खुफिया जानकारी के आधार पर यह ऑपरेशन सफल रहा। ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि इलाके में कोई और आतंकवादी मौजूद न हो।
मार गिराया गया पहलगाम का मास्टरमाइंड
यह ऑपरेशन हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों द्वारा बढ़ाई गई सतर्कता का हिस्सा है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। आज की मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब दो दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन महादेव क्यों पड़ा नाम, आतंकियों तक कैसे पहुंची सेना? यहां जानें सबकुछ
सोमवार को हुए ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादियों में सुलेमान उर्फ आसिफ भी शामिल था, जिसे मुख्य पहलगाम हमले का योजनाकार, जिसमें 26 लोग बेरहमी से मारे गए थे। सेना ने इस ऑपरेशन को “ऑपरेशन महादेव” नाम दिया था।
Indian army eliminated two terrorists attempting to infiltrate across loc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में बुलडोजर न्याय? मतीन पटेल के घर और दफ्तर पर मनपा की पैनी नजर, दस्तावेज दिखाने में नाकाम
May 12, 2026 | 08:39 PMप्रयागराज शंकराचार्य विवाद: पूर्व CBI डायरेक्टर की रिपोर्ट ने योगी सरकार पर उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा
May 12, 2026 | 08:39 PMGT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने बदली जर्सी का रंग, लैवेंडर पहनने के पीछे छिपा है ये बड़ा संदेश
May 12, 2026 | 08:33 PMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर महा संग्राम की तैयारी, अगले हफ्ते बज सकता है चुनावी बिगुल
May 12, 2026 | 08:20 PMVastu Tips : दरवाजे के पीछे बिल्कुल न रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल
May 12, 2026 | 08:20 PMमध्य प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें क्या है प्लान
May 12, 2026 | 08:17 PMराजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई; अब 18 मई को आ सकता है बड़ा फैसला
May 12, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














